फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maharishi Valmiki Jayanti celebration

महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई

Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki Jayanti celebration
कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे में शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


  महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त शायान मसूद और यशबीर वाल्मीकि द्वारा किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है।
विज्ञापन


कांग्रेस के बेहट विधान सभा क्षेत्र प्रभारी नरेश सैनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी, इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन, कांग्रेसी नेता संजीव उर्फ बोबी कर्णवाल, ब्लाक साढ़ौली कदीम हंसराज गौतम आदि वक्ताओं ने भी महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और समाज में फैली नशाखोरी को समाप्त कर शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत बताई। शिक्षित समाज के निर्माण देश की तरक्की संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर से प्रारंभ शोभायात्रा कस्बे विभिन्न गली-मोहल्लों और मैन बाजार से होती हुई वापस मंदिर परिसर में पहुंचने पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही।    इस मौके पर सभासद अब्दुल मालिक, फजलूर्रहमान, राकेश गाबा, अनिल सिंघल, पीरू मियां, राज सिंह राणा, हाजी इरशाद, फूलचंद नेता, राजेश कांगड़ा, अरविंद बिरला, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed