फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maharashtra ATS took the suspected terrorist on remand

संदिग्ध आतंकी को रिमांड पर लेकर गई महाराष्ट्र एटीएस

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra ATS took the suspected terrorist on remand
देवबंद (सहारनपुर)। पुणे से गिरफ्तार आतंकी जुनैद से पूछताछ के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस देवबंद जेल में बंद लश्कर-ए-तायबा के आतंकी इनामुलहक को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। इनामुलहक को यूपी एटीएस ने 14 मार्च को देवबंद से गिरफ्तार किया था। जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इनामुलहक उर्फ इनाम इम्तियाज पुत्र इम्तियाज मियां झारखंड के जनपद गिरडीह थाना गवा का रहने वाला है। वह पिछले कई वर्षों से पहचान बदल कर देवबंद में रह रहा था। यूपी एटीएस ने उसे बीती 14 मार्च को दारुल उलूम चौक स्थित नजमी बिल्डिंग से गिरफ्तार किया था। जांच में उसके संबंध पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तायबा से मिले थे। पूछताछ के बाद एटीएस ने इनामुल को जेल भेज दिया था। अब महाराष्ट्र एटीएस ने जुनैद नामक आतंकी को पुणे से गिरफ्तार किया है। जुनैद पर लश्कर के लिए आतंकियों की भर्ती करने की जिम्मेदारी थी। उससे ही पूछताछ में पता चला है कि देवबंद जेल में बंद इनामुलहक उसका साथी है और वह पिछले काफी दिनों से उसके संपर्क में था। माना जा रहा है कि वह जुनैद के जरिये ही लश्कर का आतंकी बनना चाह रहा था। एटीएस अब इस जांच में भी जुट गई है कि उत्तर प्रदेश में जुनैद किस-किस के संपर्क में रहा।
विज्ञापन

इनामुलहक को बी-वारंट पर ले गई महाराष्ट्र एटीएस
--एटीएस प्रभारी सुधीर उज्ज्वल ने बताया महाराष्ट्र एटीएस बी-वारंट दाखिल कर इनामुलहक को देवबंद उपकारागार से रिमांड पर अपने साथ लेकर गई है। पुणे में गिरफ्तार जुनैद से उसके संबंध होने की जानकारी मिली थी। जिसके चलते महाराष्ट्र एटीएस उसको रिमांड पर लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड दी
- देवबंद उपकारागार के जेलर महन पाल ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस 10 जून को इनामुल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। 14 जून तक उनकी रिमांड है। 14 जून की शाम को उसकी रिमांड पूरी हो जाएगी।

इनामुलहक ने पूछताछ में किए थे कई बड़े खुलासे
देवबंद। नगर की नजमी बिल्डिंग से यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तायबा के आतंकी इनामुलहक ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए थे। वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के साथ ही सोशल मीडिया व एक व्यक्ति के माध्यम से लश्कर के आतंकियों से जुड़ा हुआ भी था। वह इन आतंकियों से हथियार व ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहता था, साथ ही विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जांच में यह भी पाया गया था कि इनामुलहक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोगों से जिहाद के संबंध में जुड़ा था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से यूपी एटीएस ने एक आधार, दो पैन कार्ड, एटीएम, चार सिम, एक मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed