फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahadanis showed enthusiasm, 66 donated blood

महादानियों ने दिखाया उत्साह, 66 ने किया रक्तदान

Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mahadanis showed enthusiasm, 66 donated blood
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर में नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों ने उत्साह से भागेदारी की। शिविर में 66 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तदाता महादानी बने। आयोजन में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट सहयोगी रहा।
विज्ञापन

दूसरों की जिंदगी बचाने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में शामिल नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया। शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम. ने किया। उन्होंने शिविर का जायजा लिया और रक्तदाताओं से बात करते हुए उनको प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। दोपहर दो बजे तक चले शिविर में 66 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा पुण्य कार्य नहीं है, यह मानव की सच्ची सेवा है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। शिविर में डॉ. शेखर यादव, शिविर प्रभारी विजय लक्ष्मी तनेजा, नीशू जुुयाल, मो. जुनैद, तरुण प्रकाश भोला, प्रतिभा राठी, नीरू सिंह, पंकज पांचाल, डॉ. मनीष सैनी, पार्थ माहेश्वरी, विनीत रामपाल, जितेन सैनी, रेणुका, जैनब, हरीश कुमार, सविता गोस्वामी, अमित कुमार, आनंद भाटिया, अभय प्रताप सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- क्या बोले रक्तदान करने वाले महादानी
- जितेंद्र कुमार कल्लरहेड़ी से शिविर में पहली बार रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह महादान करने से उन्हें काफी अच्छा लगा।
- मो. दानिश लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने छठीं बार रक्तदान किया। रक्तदान करने से उन्हें अच्छा लगता है। अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र कुमार ने 15 वीं बार रक्तदान किया। कई सालों से रक्तदान करते आ रहे हैं। आज तक रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आई, बल्कि अच्छा लगता है।
- सतीश कुमार ने चौथी बार रक्तदान किया। साल में दो बार से अधिक रक्तदान करते हैं। सतीश का कहना है कि रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए लोग भ्रांतियां को दूर कर रक्तदान के लिए आगे आएं।
- मनीष कुमार भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे। इस बार उन्होंने 12वीं बार रक्तदान किया है। उनका कहना है कि रक्तदान करने से काफी अच्छा लगता है।
- सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सचिव राहुल त्यागी भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे। दूसरी बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से एक ओर जहां हमारा खून दूसरों के काम आ सकता है, वहीं रक्तदान से खुद के शरीर को भी कई लाभ होते हैं।
- सुमन गुप्ता ने पहली बार रक्तदान किया। सुमन का कहना है कि महिलाओं को भी रक्तदान करने में पीछे नहीं रहना चाहिए।
- पिता-बेटे ने किया रक्तदान
शिविर में पिता और बेटा भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे। थाना सदर बाजार में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव और उनके बेटे यश यादव ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद काफी अच्छा लगा।
रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला
-रक्तदान को महादान कहा गया है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसके पीछे उसकी सोच किसी जरूरतमंद की जान बचाने की होती है। ऐसी सोच वाला व्यक्ति ही वास्तव में इंसान कहलाने लायक है। अमर उजाला ने रक्तदान शिविर लगाया और पहले भी लगाता रहा है। इसके लिए अमर उजाला को साधूवाद। उन लोगों को सबसे पहले, जिन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। - डॉ. लोकेश एम, मंडलायुक्त
भ्रांतियां दूर करने में शिविर अहम
लोगों में आज भी रक्तदान के प्रति भ्रांतियां हैं। इसे दूर करने के लिए ऐसे शिविर अहम होंगे। हमें यह प्रण लेना चाहिए कि रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जाने देंगे। लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

रक्तदान करना दूसरे को जीवनदान देना
रोजाना बड़ी संख्या में लोग खून की कमी से जान गंवाते हैं। ऐसे में रक्तदान करना किसी दूसरे को जीवनदान देेने के बराबर है। शिविर का आयोजन करने वालों और रक्तदाताओं की जितनी सराहना की जाए कम है। - डॉ. बृजेश राठौर, एडी हेल्थ

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओ प्रमाण पत्र सौंपते कमिश्?

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओ प्रमाण पत्र सौंपते कमिश्?- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र सौंपते स्व

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र सौंपते स्व- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिये लाइन में लगे रक्तदा?

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिये लाइन में लगे रक्तदा?- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में हस्ताक्षर करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में हस्ताक्षर करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाता करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed