फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahadanis showed enthusiasm, 106 donated blood

महादानियों ने दिखाया उत्साह, 106 ने किया रक्तदान

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mahadanis showed enthusiasm, 106 donated blood
सहारनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के सहयोग से मंगलवार को एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 106 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तदाता महादानी बने।
विज्ञापन

दूसरों की जिंदगी बचाने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में शामिल नागरिकों ने रक्तदान का संकल्प लिया और रक्तदान करते हुए मानवता का संदेश दिया। शिविर का उद्घाटन योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा सहित अनेक चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पद्मश्री भारत भूषण ने रक्तदाताओं से बात करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान इसलिए है, क्योंकि दुनिया में अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने मानवता के लिए सभी से रक्तदान करने की अपील की। शिविर सुबह दस बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। जिसमें 106 नागरिकों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आम नागरिकों के साथ ही पुलिसकर्मी, शिक्षक और महिलाएं भी शामिल रहीं। शिविर में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से अध्यक्ष पंकज पांचाल, तरुण प्रकाश, पार्थ माहेश्वरी, अर्जुन शर्मा, अनीता शर्मा, मयंक भारती, सिद्धार्थ बंसल, आदित्य पंवार, भरत कोहली, विनीत रामपाल, शुभम शर्मा, नीशु शर्मा, अशोक सैनी के अलावा एसबीडी जिला अस्पताल से डॉ. केवी सिंह, डॉ. वीके दत्त, डॉ. सपना सोनी, देव कुमार, मैनेजर विक्रांत तिवारी, जेपी चाहर, प्रतिभा राठी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रक्तदान कर ये बने महादानी
शिविर में रक्तदान करने वालों में डॉ. राजीव कुमार, अभिषेक भारद्वाज, आदित्य, सुनील कुमार, अमित कक्कड़, मोहित परुथी, कमलराज, सुनील सैनी, सुनित कुमार, हर्ष डाबर, पारस अरोड़ा, प्रशांत, अभिषेक अग्रवाल, विकास कुमार, पुनीत सिंघल, विपिन मौर्य, अगम छाबड़ा, रोबिन चौधरी, बालीस्टर, प्रीति, कृष्ण कुमार, मोहम्मद शोएब, सुधाकर, अमित कुमार, गगन, कुनाल, पंकज, अंकित कौशल, प्रेमपाल, विश्वजीत, दिनेश चौहान, संगीता, शावेज खान, सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार, नवीन नामदेव, शुभम महाजन, पारुल गुप्ता, सिद्धार्थ सैनी, सावन कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद साजन, मनदीप सिंह, संदीप कुमार, मनप्रीत सिंह, विपुल मित्तल, संगम चौधरी, नौशाद, कल्याण सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र, प्रदीप चीमा, धर्म सिंह, बचन सिंह, कपिल कुमार, पंकज शुक्ला, अजीत सिंह, परमिंदर सिंह, अमित बत्रा, नीरू सिंह, जियाउर रहमान, आशीष, काजल कौर, पवन कुमार, पारस, नीरज कुमार, जितेंद्र राठौर, दुष्यंत सिंह, तरणजीत कौर, विरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, मनीष मल्होत्रा, अमरीक सिंह, अश्वनी शर्मा, विनय सोनी, हेमंत सोनी, अनुराग, मनीष वर्मा, दीपक पाहवा, सचिन कुमार, देव आर्यन, कुनाल तनेजा, वृंदा शर्मा, अनमोल, अखिलेश राणा, विक्रांत, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, राहुल जैन, रविंद्र सिंह, विनोद कुमार, महावीर सिंह, आशीष कुमार, राहुल वालिया, ओसिम अब्बासी, संजीव कुमार, सतीश कुमार, गुलाब सिंह, हेमंत शर्मा, अंग्रेज सिंह, अमित पंकज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन केवल समाचार पत्र के जरिए समाज को जागरूक और सूचनाएं देने का कार्य नहीं करता है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी बखूबी समझता और निभाता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन पूरी मानवता के लिए अच्छा कदम है। इसके लिए अमर उजाला परिवार और रक्तदाताओं को साधुवाद।
-योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण।
रक्तदान महादान है। रक्तदान कर हम जरूरतमंदों की जिंदगी को बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 106 लोगों ने रक्तदान किया है, जो कम संख्या नहीं है। आयोजकों और रक्तदान करने वालों सभी को बधाई।
-डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
रक्त का कोई विकल्प दुनिया में नहीं बना है। यह अच्छी बात है कि जनपद में रक्तदान करने वालों की बड़ी संख्या है, जो नियमित रूप से रक्तदान कर रही है। आज यहां शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया है। यह अच्छी बात है।

-डॉ. रमेश चंद्रा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करता परिवार

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करता पुलिस कर्मी

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करता पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो को सम्मा

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो को सम्मा- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो की लगी ल?

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो की लगी ल?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते स्वस्थ्य कर्?

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते स्वस्थ्य कर्?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचा परिवा?

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचा परिवा?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पति पत्नी

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पति पत्नी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान के दौरान सेल्फी ले

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान के दौरान सेल्फी ले- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदात?

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदात?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे पिता प

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे पिता प- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघाटन करते पदमश्री भारत भू

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघाटन करते पदमश्री भारत भू- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान के दौरान

सहारनपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान के दौरान - फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे मॉ बेट

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे मॉ बेट- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो को प्रमा

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो को प्रमा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed