{"_id":"678954f1f6ddcc7aca060636","slug":"maha-kumbh-organized-groups-are-not-interested-in-booking-roadways-buses-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140520-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : रोडवेज बस बुक कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे संगठित समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : रोडवेज बस बुक कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे संगठित समूह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो गया है। 20 जनवरी को परिवहन निगम की 370 बसें प्रयागराज महाकुंभ में भेजी जाएगी, लेकिन संगठित समूह रोडवेज बस बुक कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। संगठित समूह को 52 सीटर बस 50 यात्रियों के किराए में दी जा रही है। इसके बावजूद यात्री नहीं मिल रहे।
सहारनपुर परिवहन निगम के छह डिपो में 610 बसों का बेड़ा है। इनमें से 370 बसें महाकुंभ में जाएंगी। यह बसें 20 जनवरी से जानी शुरू होंगी। 30 बसें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और शामली डिपो से महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी। इनका संचालन शुरू भी हो गया है। इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से बसें गांवों में भी भेजी जाएगी।
अगर दो व्यक्ति 50 लोगों को महाकुंभ जाने के लिए तैयार करते हैं, तो वह बस में निशुल्क महाकुंभ जा सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है। दो दिन पहले ही नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेलवे रोड बस स्टैंड से बस को महाकुंभ के लिए रवाना किया था। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने रोडवेज बस बुक नहीं कराई है। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।