फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madrasa student strangled to death after misdeed

Saharanpur News: कुकर्म के बाद मदरसा छात्र की गला रेतकर हत्या

Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Madrasa student strangled to death after misdeed
सहारनपुर में मदरसा छात्र की हत्या के बाद जानकारी लेते सीओ रामकरन सिंह
देवबंद/सहारनपुर। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय मदरसा छात्र की उसी के साथ मदरसे में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र ने कुकर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा तो उसने घटना करना स्वीकार कर लिया। छात्र सोमवार की शाम लापता हुआ था और मंगलवार की सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्र के परिजनों ने बताया कि छात्र गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता था। सोमवार की देर शाम लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका रात भर कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक सरसों के खेत में उसकी टोपी पड़ी मिली, जिस पर खून के निशान थे। अनहोनी की आशंका के चलते खेत में तलाश किए जाने पर उसका शव पड़ा मिला। छात्र का गला दरांती से रेता गया था।
विज्ञापन

पता लगने पर सीओ रामकरन सिंह और इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा और एसपी देहात सूरज राय भी डॉग स्क्वाॅड व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए, साथ ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मदरसे व आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो मृतक छात्र कुछ छात्रों के साथ जाता हुआ दिखाई पड़ा। इसी आधार पर पुलिस ने एक 15 वर्षीय मदरसा छात्र को हिरासत में लिया है। यह भी उसी मदरसे में पढ़ता है और उसके पड़ोस में ही रहता है। पूछताछ करने पर आरोपी छात्र ने गांव में खेत के पास कुकर्म करने के बाद छात्र की दरांती से हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दरांती भी बरामद कर ली। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने छात्र की कुकर्म के बाद हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed