{"_id":"66cce1aa848f9cd8d30f3765","slug":"madrasa-mohtamim-was-threatened-with-death-written-complaint-lodged-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-106955-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मदरसा मोहतमिम को जान से मारने की धमकी, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मदरसा मोहतमिम को जान से मारने की धमकी, तहरीर दी
विज्ञापन
देवबंद। इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कोतवाली में दी तहरीर देकर जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। मुफ्ती के मुताबिक कोई व्यक्ति फोन कर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन किया और अकारण उनके साथ गाली गलौज करने लगा। पूछताछ करने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें कई स्थानों पर बुलाकर गुमराह भी किया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुफ्ती असद ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।