फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made women aware for safety

महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया

Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Made women aware for safety
महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोफिया पब्लिक हाई स्कूल प्रताप नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें जरूरी जानकारियां दी गईं।
मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में बेटियां और महिलाएं अपनी सेहत के प्रति गंभीर रहें। घरों और आसपास स्वच्छता के लिए जागरूक करें। उन्होंने बेटियों को लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण अधिकारी नेहा शर्मा एवं नियंतिका चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 108, 1076, 112, 1098, 102 के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त वूमेन पावर हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से वंदना यादव एवं रईस अहमद ने किशोर किशोरियों की समस्याओं के हल के लिए जिला अस्पताल द्वारा दी जाने वाली काउंसलिंग के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त वार्ड 53 से पार्षद मनोज जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, मोहल्ला सुधार समिति वार्ड 53 के अनुभव शर्मा, सोफिया शिक्षा कल्याण समिति की प्रबंधिका शबाना रईस तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या विदिता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अर्शी महमूद, किरण कश्यप, पूनम रोहिल्ला, तरन्नुम जहां, युवराज, साहिल, अब्दुल हन्नान, अब्दुल गनी नूर, इलमा रानी, अनम, रमसा, महक, मरियम, साक्षी, आयशा, इल्मा रहमान, आयशा आदि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक रविंद्र कुमार गुप्ता और व्यवस्थापक मुकुल गुप्ता ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed