फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made a point with their hard work, became an example

अपनी मेहनत से बनाया मुकाम, बनीं मिसाल

Sun, 08 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Made a point with their hard work, became an example
डा नैना मिगलानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। सहारनपुर में कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मेहनत के दम पर बुलंदी हासिल कर समाज में नजीर पेश की है। अमर उजाला ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहीं ऐसी ही कुछ महिलाओं को समाज के सामने लाने का प्रयास किया है। पेश है कुछ महिलाओं की सफलता की कहानी।
विज्ञापन

--वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नैना मिगलानी प्रत्येक वर्ष गरीब लोगों को कंबल और घर की जरूरत के अन्य सामान का वितरण करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से वह लगातार प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श देती हैं। समय-समय पर जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में जाकर नि:शुल्क सेवा देती हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के लिए परामर्श शुल्क नहीं लिया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में किसी निजी चिकित्सक के ऐसा सेवाभाव बेशक अन्य डॉक्टरों के लिए सबक है।
विज्ञापन

नीलम सिंघल कोर्ट रोड पर ज्वैलरी का बड़ा शोरूम चलाती हैं। उनके पास एक बड़े ब्रैंड की फ्रेंचाइजी है, जिसकी वह डायरेक्टर हैं। वह दिन भर आने वाले ग्राहकों को खुद हैंडल करती हैं। बिजनेस के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालने में उन्होंने एक बैलेंस रखा हुआ है, जो उन महिलाओं के लिए सीख है, जो घर को चलाने के साथ ही बिजनेस या जॉब करने के नाम भर से डर जाती हैं। उनके पति गौतम शंकर सिंघल उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर के साथ ही बिजनेस पार्टनर भी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ भेदभाव खत्म हो: अंजुम
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नसीम बेसिक स्कूल में परचम संस्था ने गोष्ठी की। इसमें संयोजक डॉ. कुदसिया अंजुम ने कहा कि दुनिया भर में महिलाएं अपनी प्रतिभा और हुनर का लोहा मनवा रही हैं, मगर हमारे देश में आज भी महिलाएं खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं चूल्हा चौका तक सीमित हैं, जिनको उच्च शिक्षित कर आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं के साथ भेदभाव खत्म करने की अपील की। इस दौरान नुसरत, गोविंद सैनी, नेहा शर्मा, खुशबू खान, इलमा जुबैरी, इरफान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें प्रबंधक वसीम, अफशां, चांद उस्मानी, रूबी, सदफ, अनम, नाजिया, सना, फात्मा, फौजिया, सबीहा, शाहजमानी, आयशा आदि रहीं।

महिलाओं को मिले 50 फीसदी आरक्षण
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जेवी जैन कॉलेज के अंग्रेजी विभाग और करियर काउंसिलिंग सेल की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। संयोजक डॉ. महिला सिंघल ने महिलाओं की स्थिति पर बात रखी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है, लेकिन महिलाओं केे 33 नहीं, बल्कि 50 फीसदी आरक्षण चाहिए। इसमें डा. योगिता अरोड़ा, डॉ. शैली, डॉ. चित्रा, डॉ. प्रदीप, डॉ. प्राची आदि रहीं।

नीलम सिंघल

नीलम सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed