फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madani-100 Coaching Center has been started in Delhi and Maulana Arshad Madani said, education is the way out of backwardness for Muslims

मदनी-100 कोचिंग सेंटर का शुभारंभ: मौलाना बोले, मुसलमानों को पिछड़ेपन और हीन भावना से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता शिक्षा

Tue, 21 Sep 2021 10:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Sep 2021 10:28 PM IST
सार

दिल्ली में नि:शुल्क मदनी-100 कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया है। वहीं मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मुसलमानों को पिछड़ेपन, हताशा और हीनभावना से बाहर निकालने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। 

विज्ञापन
Madani-100 Coaching Center has been started in Delhi and Maulana Arshad Madani said, education is the way out of backwardness for Muslims
मौलाना सैयद अरशद मदनी

विस्तार

मौलाना हुसैन अहमद मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट व हिंद गुरु एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए खोले गए नि:शुल्क मदनी-100 कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पिछड़ेपन, हताशा और हीनभावना से बाहर निकालने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। 

विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सेंटर की स्थापना का उद्देश्य बुद्धिमान, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इसके लिए हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक उत्तीर्ण छात्रों का चयन परीक्षा द्वारा होगा। बताया कि यह एडमीशन-कम-स्कालरशिप टेस्ट होगा। वर्तमान में उन्हें आईआईटी, जेईई और नीट जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत धर्म से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर काम करती है। इसलिए जो सेंटर स्थापित किया जा रहा है इसमें भी इस परंपरा का ध्यान रखते हुए ऐसे गैर मुस्लिम बच्चों को भी नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हों, लेकिन प्रतिभाशाली हैं। 

यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें

सिविल सर्विसेज के लिए भी कोचिंग सेंटर खोलेगी जमीयत 
जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अगर यह पहल सफल होती है तो आगे चलकर सिविल सर्विसेज के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। बता दें कि जमीयत वर्ष 2012 से मेरिट के आधार पर चयनित होने वाले गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति दे रही है। इस वर्ष 656 छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई है, जिनमें हिंदू छात्र भी शामिल हैं। अहम बात यह है कि इस वर्ष से छात्रवृत्ति की राशि भी 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed