फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madan and Satish of village Maheshpur won the sugarcane competition

गन्ना प्रतियोगिता में गांव महेशपुर के मदन एवं सतीश ने मारी बाजी

Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Madan and Satish of village Maheshpur won the sugarcane competition
सहारनपुर। क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2020-21 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें पेड़ी संवर्ग में गांव महेशपुर के किसान मदन सिंह और शीघ्र पौधा संवर्ग में महेशपुर के ही सतीश गन्ना उत्पादकता में प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर आने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता में पेड़ी संवर्ग में 30 किसानों ने आवेदन किया था। इनमें से 14 किसानों के यहां गन्ने की कटाई कराई गई। अन्य किसानों की गन्ना फसल में नुकसान होने के कारण कटाई नहीं कराई गई। इसमें देवबंद गन्ना विकास परिषद क्षेत्र के गांव महेशपुर के किसान मदन सिंह ने 1498 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन लेकर प्रथम स्थान पाया। शेरमऊ गन्ना विकास परिषद के गांव साल्हापुर के किसान सतीश ने 1485 क्विंटल पैदावार के साथ दूसरे और नानौता विकास परिषद के गांव सिरसली कलां के किसान शराफत 1469 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पौधा संवर्ग में 49 किसानों ने आवेदन किया था। इनमें से 42 किसानों के यहां गन्ना कटाई कराई गई। इनमें गांव महेशपुर के किसान सतीश को प्रथम स्थान मिला। उन्हें 1506.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन प्राप्त हुआ। गांव महेशपुर के ही अमित कुमार को 1498.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ दूसरा और अलीपुरा के सेठपाल को 1488.50 क्विंटल प्राप्त करने पर तीसरे स्थान के लिए चुना गया है। प्रतियोगिता के विजेता किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मंडलीय प्रतियोगिता में सभी विजेता जनपद सहारनपुर के रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता में गन्ना उत्पादन में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले किसान को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले किसान को तीन हजार और तृतीय स्थान पर आने वाले किसान को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed