फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakumbhari University Road will be beautified in 29 crores

Saharanpur News: मां शाकुंभरी विवि मार्ग 29 करोड़ में संवरेगा

Mon, 05 Jun 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakumbhari University Road will be beautified in 29 crores
मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय
विकास की बात
विज्ञापन

- सड़क को सात से 10 मीटर चौड़़ा किया जाएगा
- माहीपुरा तिराहे से बरौली तक 22 किलोमीटर रोड का होगा सुंदरीकरण
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए जा रहे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इस सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। महानगर के माहीपुरा तिराहे से लेकर बरौली तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। मार्ग चौड़ा होने से यातायात सुलभ होगा और हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय महानगर से दस किलोमीटर दूर सहारनपुर-बरौली मार्ग पर पुवांरका गांव में स्थित है। विवि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। गत सप्ताह ही उन्होंने यहां आकर विवि निर्माण कार्यों को निरीक्षण किया था तथा 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

विवि जिस मार्ग पर बनाया जा रहा है, वह महानगर के माहीपुरा तिराहे से शुरू होने वाले जनता रोड पर है। यह बरौली तक 22 किलोमीटर लंबा मार्ग है। यह मां शाकुंभरी देवी जाने का भी प्रमुख मार्ग है। यह मार्ग अभी सात मीटर चौड़ा है, जिस कारण आवागमन प्रभावित होता है और अक्सर सड़क हादसे भी होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग को चौड़ा करने की कार्ययोजना बनाई है। बरौली तक इस पूरे मार्ग को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इस धनराशि से सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सड़क का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर टाइल्स लगाई जाएगी। जहां पर गांव में पानी निकासी प्रभावित है, वहां नाले का निर्माण भी कराया जाएगा।
इन ग्रामों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
इस मार्ग से वैसे भी दो दर्जन से अधिक ग्राम जुड़े है, लेकिन यह मार्ग इस से अधिक ग्रामों के बीच से होकर गुजरता है। मार्ग चौड़ा होने पर चकहरेड़ी, खुर्द, सरकड़ी शेख, आसनवाली, पुवांरका, लखनौती, लंढौरा, करौंंदी, झंझौली और बरौली के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
यह भी होगा फायदा
दरअसल यह रोड सहारनपुर से पुवांरका, बरौली होते हुए कलसिया तक जाता है। वहां से छुटमलपुर, बेहट के साथ ही पोंटा साहिब, विकासनगर, देहरादून और मसूरी के लिए रास्ता निकलता है। मार्ग चौड़ा होने पर जिन लोगों को देहरादून और मसूरी जाना होता है, वह इसी मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे, जिससे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। इसके अलावा प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर जाने वालों को भी यह रास्ता सुगम होगा, क्योंकि अभी तक सहारनपुर से चकराता मार्ग के जरिये कलसिया, बेहट होकर निकला जाता है।

सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी का विकास और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सीएम योगी आदित्यनाथ की अहम परियोजनाएं है। दोनों जगह पर जाने के लिए सहारनपुर-बरौली मार्ग अहम है। इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए 29 करोड़ का बजट बना कर प्रस्ताव शासन को भेजा है, जल्द मंजूरी के बाद इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- बृजेश सिंह, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed