फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakambhari's court arrived with a 900 feet chunri

900 फीट की चुनरी लेकर पहुंचे मां शाकंभरी के दरबार

Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Maa Shakambhari's court arrived with a 900 feet chunri
900 फीट की चुनरी लेकर पहुंचे मां शाकंभरी के दरबार
विज्ञापन

आज मंत्रोच्चारण के साथ मां को अर्पित की जाएगी चुनरी
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के नेतृत्व में संगत 900 फीट लंबी चुनरी लेकर पैदल मां शाकंभरी देवी पहुंची। मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा से चुनरी का स्वागत किया गया।

श्री राम-कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में मां शाकंभरी देवी परिसर में देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मां शाकंभरी देवी को 900 फीट की चुनरी अर्पित कर किया जाएगा। दस मार्च तक अनुष्ठान चलेगा। बुधवार को संगत पूजा अर्चना के बाद बैंडबाजों संग राधा विहार से पैदल ही चुनरी लेकर मां शाकंभरी दरबार पहुंची। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती संपूर्ण ब्राह्मणों के चराचर में व्याप्त हैं। संपूर्ण जगत का अस्तित्व ही मां भगवती के आंचल में समाया हुआ है। मां ही प्रकृति रूप में साकार रूप धारण कर चेतना प्रदान कर सृष्टि का संचालन करती है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मेहरचंद जैन, राजीव गुंबर, राजेश जैन, रमेश छाबड़ा, राजेश कुमार, संजय राणा, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed