{"_id":"626eccdacd72fb09821fb8a6","slug":"maa-shakambhari-is-the-one-who-blesses-the-devotees-saharanpur-news-mrt5868568135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व गुरु बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व गुरु बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह ने कहा कि 2014 के बाद से जनता में विश्वास बना है कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है।
अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत वैदिक काल में विश्व गुरु था। 2014 के बाद से जनता में यह विश्वास बना है कि भारत एक बार फिर से विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान थी। जिसे पिछली सरकारों खत्म कर दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ वर्षों में एक बार फिर से हमारी उस आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान को विश्वपटल पर चमकाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति व कूटनीति और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि रूस ने छह घंटे का युद्ध विराम किया। यूक्रेन ने युद्धकाल में भारतीय विमानों को वहां उड़ने की अनुमति दी। जिससे वहां से भारतीयों की सुरक्षित वापसी हुई। इसी प्रकार कोरोना काल में जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी। भारत सरकार लाखों भारतीयों को विदेशों से लेकर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत की पहचान बनी है और भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इनके अतिरिक्त कैराना सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक देवेंद्र निम ने संबोधित किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सोनिया, हेमंत अरोड़ा, पुनीत त्यागी, किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, योग चुघ, अनिल मित्तल, गौरव गर्ग, सर्विष्ट गुप्ता, मुनेश त्यागी, अमित चौधरी, विशाल दुआ, प्रदीप शर्मा, आरती शर्मा, रमा गुप्ता, नीलू राणा, नूतन शर्मा, संदीप रावत, राहुल झांब एवं हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।