फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MA oral examinations will be held on October 13, 14 and 15

एमए की मौखिक परीक्षाएं 13, 14 और 15 अक्तूबर को होंगी

Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
MA oral examinations will be held on October 13, 14 and 15
-महाराज सिंह कॉलेज में एमए संस्कृत, शिक्षा और इतिहास की होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज को एमए के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया है। मौखिक परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में होंगी, जो जारी कर दी गई हैं। परीक्षाओं में कोविड-19 की शर्तों का पालन होगा। बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।
महाराज सिंह कॉलेज में एमए इतिहास (व्यक्तिगत) द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 13 अक्तूबर की सुबह 09:30 बजे से होगी। प्राचार्य डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में कोड संख्या 080, 081, 082, 083, 084, 1022, 117, 124, 129, 142, 161, 165, 169, 170 और 176 वाले कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को गत वर्ष की अंकतालिका के साथ ही प्रवेेश पत्र लेकर पहुंचना होगा। महाराज सिंह कॉलेज में एमए संस्कृत (व्यक्तिगत) द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 14 अक्तूबर को सुबह 09:30 बजे से होगी। परीक्षा में कोड संख्या 035, 079, 080, 081, 082, 083, 084, 1022, 117, 124, 129, 161, 165, 169, 186, 192, 198, 222, 256, 274, 317, 363, 465, 488, 494 और 683 वाले महाविद्यालयों के व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल होंगे। महाराज सिंह कॉलेज में एमए शिक्षा (व्यक्तिगत) द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 15 अक्तूबर की सुबह 09:30 बजे से होगी। परीक्षा में कॉलेज कोड 081, 192, 193, 198, 200, 201, 222, 249, 251 और 256 के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

-----
मुन्नालाल कॉलेज में 13 को परीक्षा
सहारनपुर। मुन्नालाल कॉलेज में एमए समाजशास्त्र (व्यक्तिगत) द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 13 अक्तूबर को सुबह 09:30 बजे से होगी। प्राचार्य डॉ. अमिता अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में कोड संख्या 084, 192, 193, 200, 201, 222, 249, 083, 251, 256, 272, 274, 277, 279, 299, 317, 363, 465, 488, 494, 496, 170, 129, 165 वाले कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को गत वर्ष की अंकतालिका की छायाप्रति और प्रवेश पत्र लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जैन कॉलेज में 15 को परीक्षा
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एमए राजनीति शास्त्र (व्यक्तिगत) द्वितीय वर्ष की परीक्षा 15 अक्तूबर की सुबह 09:30 बजे से राजनीति शास्त्र विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. परविंदर कुमार ने बताया कि परीक्षा में कोड संख्या 079, 084, 099, 117, 124, 129, 142, 161, 165, 169, 170, 176, 186, 192 के विद्यार्थी शामिल होंगे। एमए समाजशास्त्र (व्यक्तिगत) द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 15 अक्तूबर की सुबह 09:30 बजे से विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में कॉलेज कोड 079, 035, 080, 082, 142, 169, 683 और 186 के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed