फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lumber market should not be affected by the market: Municipal Commissioner

मंगल बाजार से प्रभावित न हो लकड़ी मंडी : नगरायुक्त

Thu, 12 Dec 2024 11:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Lumber market should not be affected by the market: Municipal Commissioner

विज्ञापन
सहारनपुर। संजय चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला गुघाल स्थल पर ऐसी व्यवस्था करें कि मंगल बाजार भी लगे और लकड़ी कारोबारियों काम भी प्रभावित ना हो।
वह बुधवार को मेला गुघाल स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने बाबा लालदास का बाड़ा और बेहट रोड स्थित कुष्ठ आश्रम का भी निरीक्षण किया। कुष्ठ आश्रम के निकट बने एमआरएफ सेंटर के पास खाली पड़ी भूमि पर निगम का भवन बनवाने के निर्देश दिए। बाबा लालदास का बाड़ा पर पहुंचे। उन्होंने घाट के दूसरी तरफ घरों से आने वाले दूषित पानी के लिए नाला निर्माण के निर्देश दिए, जिससे दूषित पानी नदी में ना गिरे। उन्होंने अपर नगरायुक्त मृत्युंजय को घाट क्षेत्र की सफाई करवाने के लिए कहा। पांवधोई नदी पर काली मंदिर के निकट दसवां घाट पर नदी किनारे जाली लगवाने और सामग्री विसर्जन के लिए एक अलग प्लेटफॉर्म बनवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने मेला गुघाल स्थल पर लगने वाले मंगल बाजार क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को वहां शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट व पार्किंग की सुविधा देने के निर्देश दिए। क्षेत्र के सुंदरीकरण के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जगदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed