फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lover couple gets married in police station

थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी

Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lover couple gets married in police station
थाना चिलकाना में युवक युवती की शादी कराते थाना प्रभारी। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। अपने प्रेमी के साथ जाने वाली युवती ने थाने आकर अपने प्रेमी के साथ ही रहने की मंशा जाहिर की, तो पुलिस ने थाने में भी वरमाला डलवा कर दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन

चिलकाना के गांव मरोड़ गढ़ निवासी करण सिंह की पुत्री शीतल 12 अक्तूबर को गांव पटनी निवासी सतनाम पुत्र कश्मीर सिंह के साथ घर से स्वेच्छा से चली गई । परिजन युवक और युवती की इधर-उधर तलाश कर रहे थे और थाने में भी दोनों के गायब होने की सूचना दे दी। 25 अक्तूूबर को शीतल और सतनाम थाने में आ गए और एक दूसरे के साथ रहने की बात थाना प्रभारी मनोज चौधरी को बताई। थाना प्रभारी ने युवक और युवती के परिजनों को थाने बुलवा लिया। युवक-युवती की इच्छा को देखकर परिजन भी इस संबंध को नकार नहीं सके। थाना प्रभारी ने थाने में ही माला मंगवा कर एक दूसरे के गले में डलवा कर उनकी शादी करा दी। इस दौरान ग्राम प्रधान तेजपाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे तथा वर और वधु को आशीर्वाद दिया। थाना प्रभारी द्वारा थाने में कराई गई शादी की चर्चा लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed