फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Love couple jumped from the flyover: four ribs of the girl broke and entered her lungs, death

फ्लाईओवर से कूदा प्रेमी युगल: किशोरी की चार पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसीं, फेफड़े फटने से मौत, युवक सकुशल

Wed, 21 May 2025 08:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 May 2025 08:56 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर के लखनौती गांव का हर्षित देवबंद की एक किशोरी को ले गया था। पुलिस पीछे लगी तो मंगलवार को दोनों ने देवबंद में फ्लाईओवर से कूद गए। किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत अस्पताल में ठीक है। 

विज्ञापन
Love couple jumped from the flyover: four ribs of the girl broke and entered her lungs, death
फ्लाईओवर से कूदने के बाद नीचे गिरे तड़पते किशोरी और युगल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में फ्लाईओवर से प्रेमी के साथ छलांग लगाकर जान गंवाने वाली किशोरी की बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किशोरी की मौत पसलियां फेफड़ों में घुसने और अधिक अंदरुनी रक्तस्राव से हुई थी। कमर पर भी चोट का निशान मिला है।
विज्ञापन

 

मंगलवार देर रात किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पता चला कि किशोरी बायी तरफ से नीचे गिरी थी। इससे उसकी दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं पसली टूट गई थीं। चार पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गई थीं, जिससे फेफड़े फट गए थे। इसके चलते अंदरुनी रक्तस्राव काफी हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत का कारण भी यही बना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के उल्टे हाथ की अंगुली टूटना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि किशोरी की मौत घटना के एक से डेढ़ घंटे बाद हो गई थी। पोस्टमार्टम करने वाली टीम में एक महिला चिकित्सक भी शामिल रही। करीब एक से सवा घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रकिया चली। वीडियोग्राफी कराई गई। महिला चिकित्सक ने सैंपल की स्लाइड बनाई, ताकि पता चल सके कि किशोरी गर्भवती थी या नहीं।
 
विज्ञापन

हर्षित के घर दी थी दबिश, पुलिस पर तोड़फोड़ के आरोप
देवबंद के फ्लाईओवर से नीचे कूदने के बाद हर्षित की प्रेम कहानी गांव के हर व्यक्ति की जुबान पर आ गई है। बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि हर्षित को पकड़ने के लिए 18 मई को पुलिस ने दबिश दी थी, तब पुलिस ने तोड़फोड़ कर दी थी।
हर्षित की गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 18 मई की रात पुलिस घर आई थी, जिन्होंने तोड़फोड़ की। उसके बाद से ही हर्षित की मां और बहन के साथ-साथ खानदान के लोग भी बेहद डरे हुए थे। 

यह पढ़ें...
Saharanpur: पीछे लगी थी पुलिस, कार का टायर फटने पर फ्लाईओवर से कूदा प्रेमी युगल, किशोरी की मौत    

 

घर में सबसे छोटा था हर्षित
हर्षित त्यागी के एक पड़ोसी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसके पिता अमित कुमार की मौत हो गई थी। चर्चा यह भी है कि पुलिस ने अमित कुमार को हिरासत में लिया था, जिसके तीन-चार दिन बाद सदमे में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद हर्षित खेतीबाड़ी का काम देखने लगा। उसके बाबा (दादा) पर करीब 20 बीघा जमीन है, जिस पर वह खेती करते हैं। उसी से परिवार का खर्च चलता है। कुछ दिन पहले ही हर्षित ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटी थी। परिवार में पिता, मां और बड़ी बहन हैं। बड़ी बहन भी बाहर रहकर पढ़ाई करती है।
 

दर्द से कराहते रहे हर्षित और किशोरी: प्रत्यक्षदर्शी
हर्षित और किशोरी जिस स्थान पर फ्लाईओवर से नीचे कूदे, उस समय वहां मौजूद राजेंद्र कुमार और बबली का कहना है कि वह बाहर बैठे थे। तभी अचानक युवक और किशोरी नीचे आकर गिरे। गिरते ही वह दर्द से कराहने लगे। चीख पुकार मचा रहे थे। कुछ लोग आए और उन्हें ई-रिक्शा में ले गए। कुछ मिनट बाद ही पुलिस वहां पहुंची और उनके बारे में पूछताछ करने लगी।
 

कूदना नहीं चाहती थी किशोरी, हाथ पकड़कर जबरन कूदा
मृतक किशोरी के गांव के एक ग्रामीण ने दोनों के कूदने पर सवाल खड़ा किया है। ग्रामीण का दावा है कि किशोरी हर्षित के साथ कूदना नहीं चाहती थी। युवक जबरन उसका हाथ पकड़कर ले गया और नीचे कूद गया। उक्त ग्रामीण ने यह भी सवाल उठाया कि कूदने के बाद किशोरी की मौत हो गई। जबकि युवक के शरीर की कोई हड्डी तक नहीं टूटी।
 

ये बोले एसएसपी
युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोरी के परिजनों की तरफ से देर शाम तक बयान दर्ज नहीं कराए गए थे। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed