{"_id":"623615fd9679942d846f6982","slug":"lots-of-colors-rained-on-holi-blown-gulal-saharanpur-news-mrt581022881","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब रंग बरसे, धमाल मचाया, उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब रंग बरसे, धमाल मचाया, उड़ाया गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर समेत जनपद में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया तथा एक-दूसरे को होली की बधाई दी। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक होली नहीं खेलने के कारण इस बार लोगों ने खूब होली खेली। महानगर होली के रंगों से सरोबार नजर आया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। होली के दिन ही जुमे की नमाज और शब ए बरात पर्व होने के कारण पुलिस हर जगह पर मुस्तैद रही।
होली के पर्व पर बच्चों से लेकर महिलाओं और बड़ों ने इस बार जमकर धमाल मचाया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। लोगों ने अपने घरों, मोहल्लों, पार्कों और रिश्तेदारों तथा दोस्तों के घर जाकर खूब होली खेली। महानगर के रामनगर, गोविंदनगर, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप, चंद्रनगर, खलासी लाइन, सुभाषनगर, जवाहर पार्क, जेजेपुरम, पंत विहार, आवास विकास आदि कॉलोनियों में बच्चे, महिलाएं, युवा से लेकर बड़े भी डीजे पर डांस करते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। दोपहर बाद तक होली की मस्ती में युवा मस्त दिखाई दिए। महानगर में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम कर सामूहिक रूप से होली का पर्व मनाया गया। एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार के यहां भी दोपहर बाद तक होली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा डायल 112 से पुलिस गश्त करती रही।