फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord takes incarnation to protect religion: Radhika

धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं प्रभु: राधिका

Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lord takes incarnation to protect religion: Radhika
राधा विहार स्थित मंदिर में श्रीमद्भागवत में प्रवचन करती देवी राधिका श्रीजी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में देवी राधिका श्रीजी ने कहा धर्म की रक्षा हेतु प्रभु अवतार लेकर धरती पर आते हैं।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में मुख्य यजमान प्रमोद गुप्ता व अनिल चौहान ने परिवार सहित पूजन किया। तत्पश्चात रविंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद लिया। देवी राधिका श्रीजी ने कहा कि प्रभु की शरणागति ही जीव को माया के बंधन से मुक्त कर भक्ति में रमण कराती है। हरि नाम संकीर्तन से मन निर्मल हो जाता है, जो व्यक्ति प्रभु की याद में हर समय डूबा रहता है, वही प्रभु श्री कृष्ण प्रति अमर प्रेम है, जो प्रत्येक जीव आत्मा को मोक्ष प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन बहुत बड़ा नहीं होता। छोटे से जीवन में ही प्रभु की प्राप्ति करना जीवन का मूल उद्देश्य है, जिसे देह रहते श्री हरि की प्राप्ति हो जाती है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है। जीवन में ऐसा कोई कर्म न हो, जिससे हमें प्रभु से दूरी मिले और उनकी कृपा से वंचित रह जाएं। हर व्यक्ति को प्रत्येक क्षण हरि नाम में ही व्यतीत करना चाहिए। श्री हरि राम के बिना जीवन व्यर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज, पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, मेहर चंद जैन, रविंद्र चौधरी, ज्ञानेंद्र पुंडीर, विशाल चौहान, रोहित बजाज, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed