फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Parshuram's birth anniversary celebrated with reverence

श्रद्धाभाव से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birth anniversary celebrated with reverence
कचहरी सभागार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने श्रद्धाभाव से भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इसके साथ ही उनको नमन किया गया। इसी तरह आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में हवन किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा बार प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर और महासचिव नितिन कुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके साथ ही मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस दौरान अधिवक्ता विशंभर सिंह पुंडीर, अरविंद शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, आदित्य अंगीरस, ब्रज भूषण शर्मा, नासिर हैदर, सुरेंद्र दीक्षित, जयवीर पुंडीर, तेग सिंह बहादुर, नीरज तिवारी, हरपाल, अंबेश कपिल, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में यज्ञ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम को नमन करते हुए सभी से उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, उदयवीर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर दीक्षित, राकेश, सुनील शर्मा, किशोर शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव दीक्षित, हर्ष कपिल, गिरधर पंडित, प्रतीक शर्मा, गौरव कौशिक, पंडित सौरभ कुश, मनीष कपिल, चेतन पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed