फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   loot atempt

दादा पोते से लूट का प्रयास करने वाले बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
loot atempt
बेटी की शादी के लिए बैंक से एक लाख निकालकर गांव लौट रहे ग्रामीण से वारदात की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरो।
बुधवार को दुपहर के समय बैंक से बेटी की शादी के लिए रुपये निकाल कर गांव जा रहे बाइक सवार दादा पोते को बदमाशों ने तमंचे के बल पर ईख के खेत में खींच लिया। इसी दौरान हिम्मत कर बच्चे ने शोर मचा दिया। इसे सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान ने ईख की घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बदमाश की धुनाई कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और बीस हजार की नगदी भी बरामद की।
बुधवार को तीतरो थाने के गांव तबर्रकपुर निवासी 60 वर्षीय भगवान सिंह अपने 12 वर्षीय पोते के साथ लड़की की शादी के लिए तीतरो स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दुपहर 12 बजे के करीब एक लाख रुपये निकाल कर बाइक पर वापस गांव लौट रहा था। भगवान सिंह रास्ते में किसान जगदेव के नलकूप के पास बाइक से उतर कर सड़क के किनारे लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने दादा पोते को तमंचे से आतंकित कर ईख के खेत में खींच लिया। इसी दौरान बच्चा चिल्ला पड़ा। शोर सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर मौके पर पहुंचे और ईख में घुस गए। अंदर पहुंच कर घेराबंदी कर ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। इस घटनाक्रम में भगवान सिंह की रकम सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि बदमाश जनपद शामली के गांव हथछोवा का निवासी कवर पुत्र उमरद्दीन है। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस व 20 हजार रुपये की नगदी मिली है। दूसरे बदमाश को तलाश किया जा रहा है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed