फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Loose and shabby wires are swinging as death in saharanpur

सहारनपुर: मौत बनकर झूल रहे ढीले और जर्जर तार, हुए कई हादसे, नहीं जागता बिजली विभाग

Wed, 28 Oct 2020 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Loose and shabby wires are swinging as death in saharanpur
मो0 कामिल ग्राम प्रधान समसपुर नोगावा - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। क्षेत्र में जर्जर एवं ढीली हो चुके विद्युत लाइनों के तार हवा में मौत बनकर झूल रहे हैं, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी हैदरपुर हिंदूवाला जैसी घटनाओं से भी सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को विभागीय लापरवाही की वजह से हैदरपुर हिंदूवाला में रामपाल की जान चली गई। 10 साल की मासूम बच्ची झुलसी है। यदि विभाग पहले ही ग्रामीणों की बात पर गौर कर ढीले विद्युत लाइनों के तारों को बदलवा देता, तो शायद यह घटना नहीं घटती। हैदरपुर हिंदूवाला के अलावा क्षेत्र के और भी कई गांवों है, जहां विद्युत लाइनों के जर्जर तार हवा में मौत बनकर झूल रहे।
विज्ञापन


इनके संबंध में विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा चुके है, लेकिन लाइनों की मरम्मत को लेकर कागजी कार्रवाई के अलावा धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। समसपुर नौगांवा के प्रधान मोहम्मद कामिल, इरशाद, फरमान मलिक, मोहसिन, सोहिल आदि का कहना है, कि नौगांवा-मिर्जापुर मार्ग पर सड़क किनारे पर बिजली की लाइन नीचे लटकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव समशपुर नोगावा में ढीले तारो को दिखाते ग्रामीण

गांव समशपुर नोगावा में ढीले तारो को दिखाते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR


ट्रांसफार्मर तिरछा हो गया था, उसे ग्रामीणों ने स्वयं ठीक कराया। गांव कासमपुर के प्रधान अनिल राणा, कामिल बीडीसी, रमेश, प्रमोद, जोगेंद्र, नसीम, इंतजार आदि ने कहा गांव के टांडा-कासमपुर मार्ग पर बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं।10 दिन पूर्व धान कटाई की मशीन में करंट आने से उसमें सवार पांच लोग बमुश्किल बच पाए, जबकि बिजलीघर से ग्राम प्रधान द्वारा फोन करने पर भी आपूर्ति बंद नहीं की गई।

गांव फतेहपुर कलां निवासी भाकियू के महामंत्री सुरेश चौहान का आरोप है, कि गांव में कई स्थानों पर बिजली की तारे नीचे लटकी हुई है। शाहपुर गाड़ा के पूर्व प्रधान इनाम चौधरी ने बताया, कि गांव की अधिकतर लाइनें सड़क किनारे से होकर निकाली गई। गांव के अंदर आबादी में तारें ढीली होकर जमीन छू रही है, परंतु कोई सुनने वाला नहीं है।
 

रियाजुल चौधरी ग्राम प्रधान खुवासपुर

रियाजुल चौधरी ग्राम प्रधान खुवासपुर- फोटो : SAHARANPUR

खुवासपुर के प्रधान रियाजुल चौधरी, फुरकान, नूर हसन, दिलशाद, मारूफ आ दिकहा कि खुवासपुर-मिर्जापुर मार्ग पर दो किमी लंबी बिजली की लाइन की तार जमीन से 2 या 3 मीटर ऊपर है। कई बार जेई और एसडीओ को0 लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बाद भी लाइन को सही नहीं कराया।

जहां पर तार ढीले होते है, वहां पर खिंचाई करा दी जाती है। हिंदूवाला में भी पोल लगवाए जा रहे है और जहां पर जरूरत है वहां का स्टीमेट बनवाया जा रहा है।-राजकुमार, एसडीओ विद्युत निगम

विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी एवं समाजसेवही बोबी कर्णवाल ने भी गांव हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला में करंट हादसे में मारे गए रामपाल के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा, कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

 

अनिल राणा प्रधान कासमपुर

अनिल राणा प्रधान कासमपुर- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed