फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Long distance trains came late, passengers are getting upset

Saharanpur News: लंबी दूरी की ट्रेनें आई लेट, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Long distance trains came late, passengers are getting upset
सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनें निरस्त होने लगी हैं। सोमवार को अकाल तख्त और दुर्गियाना एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि लंबी दूरी की बेगमपुरा, हावड़ा एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें सहारनपुर में लेट पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धीरे-धीरे कोहरा बढ़ रहा है। घना कोहरा दस्तक दे, इससे पहले ही रेलवे द्वारा सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों को फरवरी 2023 तक रद्द कर दिया है। उनमें से कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। इनके अलावा प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर, ऊना हिमाचल-सहारनपुर सहित अनेक ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed