फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lokpal heard complaints of MNREGA workers in Machharauli

लोकपाल ने मछरौली में मनरेगा मजदूरों की शिकायतें सुनीं

Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lokpal heard complaints of MNREGA workers in Machharauli
गंगोह के गांव मछरौली में ग्रामीणों की शिकायत सुनती लोकपाल सुनीता चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
लोकपाल ने मछरौली में मनरेगा मजदूरों की शिकायतें सुनीं
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। ग्रामीणों ने मनरेगा की शिकायत करने पर लोकपाल सुनीता चौधरी ने गांव जाकर ग्रामीणों की शिकायत सुनी और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। उन्होंने मामले की रिपोर्ट शासन एवं डीएम को भेजी।

गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव मछरौली में जॉब कार्ड धारकों में पालेराम, अजय, रमेश और मामू ने लोकपाल को शिकायत की। बगैर काम किए ही कुछ लोगों के खातों में मजदूरी का पैसा डाल दिया। जिन जॉब कार्ड धारकों ने काम किया, उनको धनराशि का भुगतान अभी तक नहीं किया। इससे वह परेशान हैं। इस शिकायत पर गांव पहुंचकर लोकपाल सुनीता चौधरी ने पंचायत भवन में जॉब कार्ड धारकों और ग्रामीणों की शिकायत सुनी। लोकपाल ने बताया जॉब कार्ड धारकों ने अपने बयान में बताया कि जिन कार्ड धारकों ने कार्य किया, उनके खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। जिन लोगों ने कार्य नहीं किया, उनके खातों में धनराशि मिलीभगत से डाल दी। वही लोकपाल ने जॉब कार्ड मंगवा कर उनका निरीक्षण किया जो पूर्ण नहीं पाए । जॉब कार्ड का फोटो भी नहीं पाए । जॉब कार्डधारक पालेराम ने बताया कि उसने मजदूरी की, लेकिन मजदूरी मेरे लड़के के खाते में भेज दी। वहीं योगेश कुमार की धनराशि प्रवीण खाते में डाल दी। लोकपाल सुनीता चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट लोकपाल आयुक्त लखनऊ एवं जिलाधिकारी को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed