फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lok Sabha elections are a big challenge, SP will win all the seats

Saharanpur News: लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती, सभी सीटें जीतेंगी सपा

Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections are a big challenge, SP will win all the seats
साढ़ौली कदीम में ​शिवपाल यादव की जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद
साढ़ौली कदीम(सहारनपुर)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा भाजपा को हराकर सभी सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

रविवार को शिवपाल सिंह यादव ने साढ़ौली कदीम में सपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरणपाल सिंह राणा पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विकसित आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नौ साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। सात साल में गन्ने का मूल्य बेहद कम बढ़ा है। बेरोजगारी और महंगाई से आमजन परेशान है। अत्याचार हो रहे हैं। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय सचिव अरशद खान, विधायक उमर अली खान, किरणपाल राणा, जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, पूर्व विधायक संजय गर्ग एवं मनोज चौधरी, लियाकत अली, कार्तिकेय राणा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक गुडडू, फैसल सलमानी, रूही अंजुम, मांगेराम कश्यप, फरहान खान, सईद रावत, कादिर प्रधान, राहुल राणा, हाजी शकील, हाजी अय्यूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------

कई स्थानों पर हुआ स्वागत
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। देवबंद में राज्य राजमार्ग स्थित सपा नेता राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया गया। गागलहेड़ी में महाराजा अग्रसेन चौक एवं महात्मा ज्योतिबा फूले तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान, एमएलसी शहनवाज खान, नितिन यादव, संदीप उर्फ़ अच्छन यादव, भूपेंद्र मौर्य, गौरव यादव, अभिषेक यादव, ललित यादव आदि रहे। तल्हेड़ी बुजुर्ग बस अड्डे पर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, पूर्व प्रदेश सचिव बख्तावर सिंह, फुरकान त्यागी, कार्तिक राणा, गय्यूर मलिक, मुकुल यादव, रोबिन यादव आदि मौजूद रहे। शिवपाल यादव शाम के समय एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक महावीर राणा, चौधरी बख्तावर सिंह, अभय चौधरी और कार्तिकेय राणा के आवास पर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम में शिवपाल यादव की जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद

साढ़ौली कदीम में शिवपाल यादव की जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed