फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lok Sabha Elections 2024: Congress is emphasizing on youth power, many contenders to get the post

लोकसभा चुनाव 2024: युवा शक्ति पर बल दे रही कांग्रेस, पद पाने के लिए दावेदारों की भरमार

Thu, 05 Oct 2023 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इस बार कांग्रेस की रणनीति युवाशक्ति को मजबूत बनाने की है। यही कारण है कि पार्टी में युवाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए ढेरों दावेदार पद पाने के लिए जुगत लगा रहा हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Congress is emphasizing on youth power, many contenders to get the post
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्राअ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस भी पूरी तरह जुट गई है। युवाओं को संगठन में तरजीह दी जा रही है। इससे साफ है कि युवा शक्ति के बल पर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन


इसी के तहत युवा कांग्रेस के चुनाव की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष और जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनने को युवा कार्यकर्ताओं ने दावेदारी ठोक दी है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में युवाओं की अहम भूमिका देखने को मिली है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। जिलाध्यक्ष पद के लिए गौरव वर्मा, मोहम्मद मोबिन गाडा और जुबैर ने दावेदारी की है। ऑनलाइन वोटिंग के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष की घोषणा होगी। इसके बाद जिला और विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजनीतिक हलचल: इमरान मसूद की कांग्रेस में एंट्री से बदलेंगे चुनावी समीकरण, होगी कांटे की टक्कर, ये है चर्चा 

वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के लिए अनमोल जैन, फिरोज खान, सचिन कुमार, गंगोह में अब्दुल कादिर, बेहट में रजत कांबोज, रिहान अहमद, देवबंद में मोहम्मद जाकिर, जमील मसूदी, शाहबाज, नकुड़ में जोनी कुमार, मोहम्मद मासूम, उवैस अजूबर, रामपुर मनिहारान में संदीप, सोनू कुमार, वंदना कुमारी, सहारनपुर देहात विस क्षेत्र के अध्यक्ष के लिए मो. शाहजेब और रिहान ने ऑनलाइन आवेदन  किया  है।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ऑनलाइन युवा कांग्रेस का चुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस ही बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। इसी के तहत चुनावी प्रक्रिया में हर वर्ग युवा कार्यकर्ता शामिल हैं। -गणेश दत्त शर्मा, जिला प्रवक्ता कांग्रेस

युवा  करेंगे ऑनलाइन वोटिंग
दस अक्तूबर से आठ नवंबर तक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाकर 18 से 34 वर्ष के आयु वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी। इनके द्वारा ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed