फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lok Sabha Elections 2024: BSP leader Imran Masood may join Congress, hints by praising Rahul Gandhi

UP: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, क्या कांग्रेस में जाएंगे इमरान मसूद?, इस बात से मिले संकेत

Mon, 28 Aug 2023 10:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Aug 2023 10:56 PM IST
सार

Saharanpur News : लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। वहीं, बसपा नेता इमरान मसूद के कांग्रेस में जाने के संकेत मिले हैं। पढ़िए ऐसी चर्चा क्यों हो रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: BSP leader Imran Masood may join Congress, hints by praising Rahul Gandhi
बसपा नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद एक बार फिर कांग्रेस में जा सकते है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ कर उन्हें राजनीति में देश का हीरो बताया है। इससे कयास लगाए रहे है कि वह फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें बहनजी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के निर्देश दे रखे है, फिर भी चाहे जो हो जाए मुझे लोकसभा चुनाव तो हर हाल में लड़ना है। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सियासी गलयारों में उनका फिर से पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


इमरान मसूद ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की खूब तारीफ की। इमरान मसूद बोले कि, राहुल गांधी देश के हीरो हैं, वह देश और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। राहुल गांधी बेखौफ होकर जनता के हित की बात करते हैं। सत्ता परिवर्तन जरुरी है, वर्तमान सरकार से संविधान को खतरा है। एक राहुल गांधी ही हैं, जो हर वर्ग और गरीब के हितैषी हैं। वर्तमान में अन्य पार्टियों के नेता वर्तमान सरकार की गलत नीतियों पर नहीं बोल रहे हैं। सिर्फ राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता है, जो गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी मेरे फेवरेट है, मैं उन्हें पसंद करता हूं। कांग्रेस में फिर से वापसी के बारे में उन्होंने कहा कि मैं अभी बसपा में हूं, बहनजी ने मुझे चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कह रखा है। हां, इतना जरूर है कि मुझे हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ना है, यदि किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो तो भी मैं लोकसभा का चुनाव लडूंगा।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट, यूट्यूबर पर मुकदमा, स्कूल मिला बंद, पढ़िए ताजा अपडेट

2019 में चुनाव कांग्रेस से लड़ा था
इमरान मसूद ने 2019 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट से लड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे, मगर उन्हें अखिलेश यादव ने टिकट नहीं दिया था। दस महीने पहले वो सपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी समधन खदीजा मसूद को मेयर का चुनाव लड़वाया था।

यह भी पढ़ें: UP: SSP साहब! मेरी पत्नी का PCS अफसर से चल रहा है चक्कर, मुझे जेल भिजवाने की दी धमकी, पीड़ित ने सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed