फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A employee has told that his wife love affair with PCS officer, demand for action from SSP

UP: SSP साहब! मेरी पत्नी का PCS अफसर से चल रहा है चक्कर, मुझे जेल भिजवाने की दी धमकी, पीड़ित ने सुनाई आपबीती

Mon, 28 Aug 2023 09:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Aug 2023 09:59 PM IST
सार

Meerut News : एक कर्मचारी ने एसएसपी से शिकायत की है कि उसकी पत्नी का PCS अधिकारी से चक्कर चल रहा है। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि उसे जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। उसने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Meerut: A employee has told that his wife love affair with PCS officer, demand for action from SSP
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के कर्मचारी ने शहर में तैनात एक पीसीएस अधिकारी पर पत्नी को बहलाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


वहीं, अधिकारी पर पुलिस से जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी कर्मचारी के मुताबिक, उसका प्रेम विवाह कई वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी युवती से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। वह उसके और मां के साथ मारपीट करने लगी। ड्यूटी से छुट्टी पर कभी-कभी घर आने पर भी पत्नी सही व्यवहार नहीं रखती थी। इसी बीच दो पुत्र हुए। इसमें बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और छोटे बेटे की उम्र आठ वर्ष है। आरोप है कि पत्नी ने संपत्ति के लिए उसकी गैरमौजूदगी में मां पर जानलेवा हमला कराया। इस मामले में वर्ष 2022 से एक पीसीएस अधिकारी के यहां वाद विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी के अनुसार, दो माह पूर्व उसने पत्नी को पीसीएस के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो कॉल करते हुए देख लिया। इसके बाद पत्नी ने कहा कि वह पीसीएस अधिकारी से प्यार करती है और उसी के साथ रहेगी। इसका विरोध किया तो तुम्हारी हत्या करा देंगे या झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। पत्नी के फोन की कॉल डिटेल देखी तो पता चला कि उसकी अधिकारी से दिन में कई बार बात होती है। 

यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात

विज्ञापन

आरोप लगाया कि अधिकारी ने पत्नी को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया है। अब वह पुलिस से उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की कोशिश में है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामले की जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed