Lok Sabha Election: सत्ता संग्राम में भाजपा समर्थकों ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष ने पेपर लीक को बनाया हथियार
सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा के बाद अमर उजाला के 'सत्ता का संग्राम' में अब युवाओं से चर्चा की जा रही है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव को लेकर युवा अपनी राय रख रहे हैं। अब अमर उजाला कार्यालय में क्षेत्रीय नेताओं के साथ चर्चा जारी है।
विस्तार
अमर उजाला के सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला कार्यालय सहारनपुर में क्षेत्रीय नेताओं के साथ चुनावी चर्चा की गई। चर्चा के दौरान एक ओर जहां भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष पेपर लीक मामले को हथियार बनाया। इसको लेकर सपा, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बृहस्पतिवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में सत्ता पर संग्राम के तहत चुनावी चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार में जमीनी स्तर पर काम दिखाई दे रहा है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। पहले की सरकार में शाम होते ही ताले लग जाते थे, लेकिन अब महिलाएं व बेटियां अपने को सुरक्षित महसूस करती है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, ठाकुर विरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने बदलाव किया, लेकिन अब जनता झेल रही है। आयुष्मान योजना में घोटाला हो रहा। 23 फार्मा कंपनी के सैंपल फेल आ चुके हैं। जो दवाई ढाई रुपये की आती है, उसे 80 रुपये में बेचा जा रहा है। यह भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने वर्तमान रोजगार देने का जुमला झूठा है। हाल ही में दो परीक्षाएं हुई, लेकिन दोनों के पेपर लीक हुए। मंहगाई लोगों की कमर तोड़ रही। पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं।
सपा नेता टिंकू अरोड़ा व फैसल सलमानी ने रालोद पर निशाना साधा। कहा कि रालोद ने भाजपा में शामिल होकर अपने को खत्म करने का काम किया है। कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा। दूसरी लहर में एकाएक मौत हुई। लेकिन, ठोस कदम नहीं उठाए गए। शमशान घाट में लकड़ियां कम पड़ गई थी।
रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया। किसानों का ध्यान रखा जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, आप नेता योगेश दहिया ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाना बहुत जरूरी है। भाजपा नेता विपिन चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास को लेकर काम करती है।
क्या है खास?
''सत्ता का संग्राम'' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
www.amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकते हैं। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.