{"_id":"6681cb8ed19c06387a021934","slug":"lok-sabha-candidates-gave-details-of-election-expenses-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-126550-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोकसभा प्रत्याशियों ने दिया चुनाव खर्च का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोकसभा प्रत्याशियों ने दिया चुनाव खर्च का ब्योरा
Mon, 01 Jul 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने चुनाव खर्च के अंतिम लेखा प्रस्तुत किए। इसमें प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत चुनाव खर्च का मिलान किया गया।
रविवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता लोकसभा चुनाव के व्यय प्रेक्षक राकेश कुमार जैन ने की। इसमें प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए चुनाव खर्च का मिलान किया गया। व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने सभी प्रत्याशियों से मालूम किया गया उनके या अन्य किसी प्रत्याशी के व्यय गणना के संबंध में कोई आपत्ति तो नहीं है।
जिस पर सभी प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने आपत्ति होने से मना कर दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार, उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, उप जिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार, उप जिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा, उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान सुरेंद्र कुमार, राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि, लेखा प्रभारी, सहायक लेखा प्रेक्षक आदि मौजूद रहे।