फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lohri celebrated with enthusiasm, dancing on Giddha

Saharanpur News: उत्साह के साथ मनाया लोहड़ी, गिद्दा पर थिरके

Sat, 14 Jan 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lohri celebrated with enthusiasm, dancing on Giddha
सुभाष नगर में लोहड़ी मनाता पंजाबी समाज के लोग
सहारनपुर। लोहड़ी का त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर पंजाबी समाज में गजब का उत्साह देखने को मिला। शादी के बाद पहली लोहड़ी आने पर नवयुगल ने परिजनों संग लोहड़ी मनाई। पंजाबी समाज ने लोहड़ी की विशेष तैयारी की थी।
विज्ञापन

देर शाम को घरों के बाहर लोहड़ी जला कर भंगड़ा पर युवा जमकर नाचे, साथ ही गिद्दा पर भी डांस किया। दूल्हा भट्टी वाला की कहानी सुनाने के साथ गीत गाकर इस पर्व की महत्ता बताई। लोहड़ी जला कर प्रसाद के रुप में पॉपकॉर्न, गुड़ की पट्टी, रेवड़ी, मूंगफली आदि का प्रसाद वितरित किया। लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी पर्व की बधाई का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व की कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। नव विवाहित युगल के लिए पहली लोहड़ी का पर्व विशेष महत्व लेकर आया। परिजनों के साथ जमकर पर्व की खुशियां मनाई। बाजार भी गुलजार रहे। महानगर में सुभाषनगर, गुरुद्वारा रोड, नुमाइश कैंप, हकीकत नगर, आवास विकास कॉलोनी, पंजाबी बाग आदि पंजाबी बहुल कॉलोनियों में लोहड़ी पर्व को लेकर बड़ा उत्साह देखने केे मिला। शहर विधायक राजीव गुंबर के आवास पर लोहड़ी की बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर अंबाला रोड मार्केट एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी पर्व मनाया गया। दीपक खन्ना, सोनू खालसा, जितेंद्र सिंह, पुनीत सेेठी, राजकुमार मिगलानी, सोरभ कथूरिया, तरुण अरोरा, अनिल, राकेश कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

पंत विहार आश्रम पर मनाया पर्व
सहारनपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पंत विहार आश्रम में लोहड़ी पर्व मनाया गया। साध्वी सिद्धेश्वरी भारती, सरस्वती भारती, दीपाली भारती ने लोहड़ी पर्व के महत्व को बताया। सत्संग प्रवचन के बाद छोटे बच्चों द्वारा नाट्य शैली से कन्या भ्रूण हत्या एवं महिलाओं पर घरेलू हिंसा पर एक मंचन प्रस्तुत किया गया। नारी के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

सुभाष नगर में लोहड़ी मनाता पंजाबी समाज के लोग

सुभाष नगर में लोहड़ी मनाता पंजाबी समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed