फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lodibans fire in 16 houses and cattle sheds

लोदीबांस के 16 मकान और पशुशालाओं में लगी आग

Fri, 02 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lodibans fire in 16 houses and cattle sheds
बेहट/शांकभरी। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव लोदीबांस में अचानक आग लगने से करीब 16 मकानों व पशुशालाओं में रखा सामान जलकर राख हो गया। इन छप्परनुमा मकानों की जलने की वजह से इन परिवारों के खुले आसमान में नीचे आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद दमकर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। आग पर शाम सात बजे काबू पाया गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की दोपहर तीन बजे का है। गांव लोदीबांस निवासी मुजम्मिल पुत्र हफीज की पशुशाला में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों एवं पशुशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भीषणता देख अफरा-तफरी मच गई। आग में मुजम्मिल, नफीस की पशुशाला में बंधा झोटा झुलसा, अब्दुल गनी, घर में रखा सामान, बर्तन, कपड़े दस हजार की नगदी जलकर राख हो गई। संजीदा पत्नी इस्तकार, हाजी सईद, साजिद अकरम, वाजिद नफीस, वसीम, इमरान, संजीदा, विरासत का घरेलू सामान और दो लाख रुपये भी जल गए। सूचना के करीब ढाई घंटे बाद दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। पीड़ितों ने प्रशासन से मुुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed