फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Locks removed from 42-bed children's hospital after two and a half years; operations to start soon.

Saharanpur News: ढाई साल बाद खुला 42 बेड के बच्चा अस्पताल का ताला, जल्द होगा शुरू

Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Locks removed from 42-bed children's hospital after two and a half years; operations to start soon.
सहारनपुर। टीबी अस्पताल परिसर में बना 42 बेड का बच्चा अस्पताल शुरू होने जा रहा है। इसके लिए डॉक्टर और स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई है। उपकरण और बेड पहले से ही लगे हुए हैं। अस्पताल का करीब ढाई साल बाद ताला खुला है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक अगस्त से अस्पताल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इमरजेंसी रेस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस पैकेज (ईसीआरपी) फेज द्वितीय के तहत पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर) यूनिट के प्रस्ताव स्वीकृत हुए थे। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत टीबी अस्पताल परिसर स्थित पीआईसीयू का भवन 2023 में बनना शुरू हुआ। करीब 8.36 करोड़ की लागत से भवन तैयार किया गया। वर्ष 2024 में तैयार होने के बाद एसबीडी जिला अस्पताल को हैंडओवर किया गया। इस अत्याधुनिक अस्पताल में वह सब मशीनें हैं, जो बच्चों की जीवन रक्षा के लिए जरूरी होती हैं।
विज्ञापन

इस अस्पताल में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं, जो करीब ढाई साल से धूल फांक रहे थे। अब अस्पताल का ताला खोल दिया है। उसमें बेड, ऑक्सीजन और अन्य सामान का रखरखाव ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही एसबीडी जिला अस्पताल और महिला अस्पताल से तीन-तीन बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। स्टाफ नर्स की भी नियुक्ति हो गई। अस्पताल में तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- बच्चा वार्ड पर काम होगा भार
पीआईसीयू शुरू होने से एसबीडी जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भार काफी हद तक कम हो जाएगा। कई बार हालत यह होती है कि वार्ड में भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जाते हैं। एक-एक बेड पर दो बच्चे भर्ती कर इलाज करना पड़ता है। एक दिन में 20 से 25 बच्चे भर्ती होते हैं। स्टाफ की भी कम खल रही है।

-------
टीबी अस्पताल के पास बने अस्पताल को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। बेड और उपकरण ठीक किए जा रहे हैं। जल्द ही अस्पताल शुरू होगा। डॉक्टर और स्टाफ तैनात कर दिया है।

डॉ. रविप्रकाश, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed