फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lockdown broke, scolding the police, yet CM is not seen.

लॉकडाउन तोड़ा, पुलिस की खाई डांट फिर भी सीएम का दीदार नहीं

Sat, 08 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown broke, scolding the police, yet CM is not seen.
सहारनपुर में मुख्य मंत्री के सर्किट हाउस पर जाने के दौरान मुख्य मंत्री को देखते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड पर सीएम योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में लोगों ने लॉकडाउन तोड़ा, पुलिस और अफसरों की डांट भी खाई। घरों से बाहर गलियों में निकलकर चार घंटे तक टकटकी लगाई। मगर फिर भी सीएम का दीदार नहीं हो पाया। योगी को एक झलक देखने का मलाल लेकर सभी लोग मायूसी के साथ वापस लौट गए। दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अधिकतर लोग यही आस लगाए हुए थे कि सीएम जब भी यहां से गुजरें तो कम से कम उन्हें देख जरूर लेंगे, लोगों की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस लाइन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को हसनपुर चौकी से मानकमऊ की ओर जाने वाले सर्किट रोड से होकर गुजरना था। उन्हें यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक करनी थी। इस रूट पर 22 जगहों पर पुलिस टीमों के सदस्य तैनात थे। 35 से अधिक जगहों पर नगर निगम की टीमों के कर्मचारी। हसनपुर चौकी से लेकर मानकमऊ तक सात गलियों में लोगों को सड़क तक आने से रोकने के लिए बैरियर लगाए गए।
विज्ञापन

गर्मी ने सताया तो हाथ का पंखा भी साथ ले आए
- सर्किट हाउस रोड पर आटा चक्की के पास वाली गली में भी बच्चों सहित सभी लोग घंटों तक सीएम के लिए इंतजार करते रहे। गर्मी और उमस से परेशान कुछ लोग तो हाथ का पंखा तक साथ लेकर आए। गर्मी के कारण लोग पसीना पसीना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कम पड़ी तो निगम कर्मी लगाए
- दोपहर डेढ़ बजे के बाद जैसे ही सर्किट हाउस रोड के चेकिंग प्वाइंट पर सीएम के काफिले के आने की जानकारी पहुंची तो काफी फोर्स सर्किट हाउस की ओर रुख कर गई। भीड़ को सड़क पर आने से रोकने के लिए नगर निगम कर्मचारियों को लगाया गया।

छत से करते रहे अभिवादन
- पुलिस लाइन मैदान में भी जब सीएम योगी का नीले रंग का हेलीकाप्टर उतरा तो उनसे 700 मीटर से भी अधिक दूरी पर आवासीय छतों से ही बच्चे और बड़े अभिवादन करते रहे। यह बात अलग रही कि हेलीकाप्टर से उतरने से लेकर वहां से रवाना होने तक सीएम ने उनकी ओर देखा भी नहीं। मगर इन दर्शकों के लिए उनकी झलक ही काफी रही।

सहारनपुर में मुख्य मंत्री के सर्किट हाउस पर तैनात पुलिस

सहारनपुर में मुख्य मंत्री के सर्किट हाउस पर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में मुख्य मंत्री के सर्किट हाउस पर जाने के दौरान मुख्य मंत्री को देखते लोग

सहारनपुर में मुख्य मंत्री के सर्किट हाउस पर जाने के दौरान मुख्य मंत्री को देखते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed