फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lockdown brakes at the speed of laying synthetic track

लॉक डाउन ने सिंथेटिक ट्रैक बिछने की गति पर लगाया ब्रेक

Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown brakes at the speed of laying synthetic track
सहारनपुर में लॉकडाउन दौरान बंद पड़ा ट्रैक का काम और खराब होता सामान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिछाए जाने वाले सिंथेटिक ट्रैक का काम भी लॉकडाउन के कारण विगत करीब दो माह से बंद है। अब लॉकडाउन में कुछ रियायतें मिलने के बाद ट्रैक पर काम पुन: जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना में सहारनपुर को सिंथेटिक ट्रैक की सौगात मिली। सात करोड़ रुपये की लागत से बिछने वाले ट्रैक के लिए तीन करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो गई, इसके बाद स्टेडियम में ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू किया। ट्रैक का बेस बनाया जा चुका है। रबर और अन्य सामग्री भी विदेश से आ चुकी है। लॉकडाउन के कारण मार्च माह में ट्रैक का काम बंद कर दिया गया। चूंकि ट्रैक तैयार होने में आठ से दस माह का समय लगना था। ऐसे में करीब दो माह से काम बंद होने से इसमें और समय लगने वाला है। खास बात यह है कि ट्रैक पूर्ण होने के बाद डॉ. आंबेडकर स्टेडियम प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक वाला सरकारी स्टेडियम होगा।
विज्ञापन

और लंबा हुआ इंतजार
स्टेडियम के मैदान पर ट्रैक बिछने से मैदान जगह-जगह से खुदाई कर छोड़ा गया है। इससे अन्य खेल जैसे फुटबॉल, हॉकी आदि खेल भी प्रभावित हैं। खिलाड़ियों को ट्रैक के पूर्ण होने का इंतजार था, जो अब और लंबा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक का काम गति से चल रहा था, लॉकडाउन के कारण अन्य कार्यों की तरह ट्रैक बिछाने का काम भी रुक गया। ट्रैक के लिए तीन करोड़ रुपये की किश्त पहले जारी हो चुकी है, ताकि उक्त राशि से मैदान का बेस आदि बन चुके हैं। सामान आया हुआ है। जैसे ही राहत मिलेगी काम पुन: शुरू होगा।

प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा ट्रैक का काम

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा ट्रैक का काम- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन दौरान बंद पड़ा स्टेडियम

सहारनपुर में लॉकडाउन दौरान बंद पड़ा स्टेडियम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed