{"_id":"689cd7b7f15f7f1e2807162f","slug":"loans-worth-rs-188-crore-were-sanctioned-under-the-cm-yuva-udyami-yojana-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-156361-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1.88 करोड़ के ऋण कराए स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1.88 करोड़ के ऋण कराए स्वीकृत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 1.92 करोड़ रुपये का ऋण वितरण एव 1.88 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत हुए।
जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैंक अधिक से अधिक ऋण योजनाओं को स्वीकृत कराएं। सभी बैंकों में प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष एक सप्ताह के अंदर ऋण वितरण सुनिश्चित करें। अनावश्यक रूप से लोन पत्रावली को लंबित रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -
आज विभाजन विभीषिका दिवस पर जनमंच में होगा कार्यक्रम
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व तिरंगा महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम जनमंच सभागार में होगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आमजन से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा विभागों की ओर से दस से शाम तक स्वनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करने की अपील की। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।