{"_id":"6043bbd48ebc3edbf0321df6","slug":"loan-up-to-50-lakhs-for-sewer-sanitation-workers-saharanpur-news-mrt5286755190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर सफाई से जुड़े कर्मियों को 50 लाख तक का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर सफाई से जुड़े कर्मियों को 50 लाख तक का ऋण
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सीवर की सफाई के कार्य में लगे कर्मियों को सफाई के लिए मशीन खरीदने को व्यक्तिगत रूप से 15 लाख तथा सामूहिक रूप से 50 लाख रुपये तक का ऋण देने की योजना है। वह शनिवार को स्वच्छता उद्यमी योजना के तहत जनमंच परिसर में आयोजित ऋण मेले को संबोधित कर रहे थे।
नगरायुक्त ने कहा कि यदि नगर निगम और निकायों में सफाई कार्य में जुटे कर्मी यदि मशीनें खरीदने के लिए ऋण लेते हैं तो निगम उनको काम दिलाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने सफाईकर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा करने की अपील की। नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर केके भगत ने बताया कि स्वच्छता उद्यमी योजना के तहत सीवर से जुड़े सफाई कर्मचारियों को मशीनें खरीदने के लिए व्यक्तिगत रूप से 15 लाख रुपये तक तथा सामूहिक रूप से 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा सकता है। केवल चार प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाले इस ऋण में महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कार्यक्रम में जल कल के महाप्रबंधक मनोज आर्य, अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
पात्रों को ऋण देने में आनाकानी ना करें बैंक : नगरायुक्त
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़े बैंक अधिकारियों से कहा कि वह पात्रों को ऋण देने में बेवजह की आनाकानी न करें। वह शनिवार को अपने कार्यालय में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। नगरायुक्त ने बैंक अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो आम लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लाई गई है। बैठक में लीड बैंक मैनेजर संतोष कुमार, स्टेट बैंक से केके पॉलीवाल, पीएनबी हलालपुर से ललित शेखर, यूपी ग्रामीण बैंक से ललित जोशी, डीसीओ इलाहाबाद बैंक से पुनीत अवस्थी, डीसीओ बैंक ऑफ बड़ौदा से मोहम्मद शादाब, बैंक आफ बड़ौदा से सुरेंद्र सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक चकरौता रोड से भारत भूषण आदि मौजूद रहे।