फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Loan up to 25 lakhs will be available for self-employment

स्वरोजगार के लिए मिलेगा 25 लाख तक का ऋण

Thu, 26 Aug 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Loan up to 25 lakhs will be available for self-employment
स्वरोजगार के लिए मिलेगा 25 लाख तक का ऋण
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग विभाग विभिन्न योजनाएं चला रहा है। इसमें 10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना (ओडीओपी काष्ठ कला) के तहत लाभार्थियों को उत्पादन क्षेत्र अधिकतम 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार परियोजना में 25 प्रतिशत का अनुदान देगी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार ऋण योजना के तहत आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य और कम से कम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। योजना के तहत परियोजना पर वित्त पोषण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं राज्य स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित ग्रामीण सहकारी बैंकों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सामान्य श्रेणी के लाभार्थी का अंशदान 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी में पांच प्रतिशत होगा। ओडीओपी ऋण योजना के तहत काष्ठ कला से संबंधित पुरुष/महिला जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, आवेदन कर सकते हैं। इसमें उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed