फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Listening to Bhagwat Katha gives freedom from sins

Saharanpur News: भागवत कथा का श्रवण करने से मिलती है पापों से मुक्ति

Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Listening to Bhagwat Katha gives freedom from sins
चिलकाना। कथा व्यास आचार्य उमेश कृष्ण ब्रजवासी ने कहा कि जो व्यक्ति सात दिन तक भागवत कथा का श्रवण करता है, उसे मुक्ति मिल जाती है। कलयुग में केवल भागवत कथा ही मुक्ति का सर्वोत्तम साधन है।
विज्ञापन

कस्बे के देवी बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने भोले नाथ द्वारा माता पार्वती को अमर कथा श्रवण कराने तथा श्रीशुकदेव जी के प्रादुर्भाव, भीष्म पितामह द्वारा कृष्ण स्तुति करना तथा पांडवों पर भगवान की कृपा करने के प्रसंग को सुनाया। राजा परीक्षित के जन्म और उनको श्रृंगी ऋषि से श्राप मिलने पर श्री शुकदेव जी द्वारा भागवत श्रवण कराने से सात दिनों में मुक्ति को प्राप्त करने के साथ ही कथा में कलयुग के दुर्गुणों का वर्णन करते हुए बताया कि मेहनत से कमाए स्वर्ण में भगवान का वास है और झूठ बोलकर या बेईमानी से कमाए गए स्वर्ण में कलयुग का वास होता है। जिस कारण मनुष्य की बुद्धि में विकृति आ जाती है। उसमें अभिमान, क्रोध आदि दुर्गुण उत्पन्न हो जाते हैं। इसीलिए कहा गया है कि जैसा खाओगे अन्न, वैसा बनेगा मन और जैसा पियोगे पानी, वैसी बनेगी वाणी। कथा में यजमान राजेन्द्र कुमार रहे, जबकि पंडित आशीष शर्मा ने पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed