{"_id":"6287d72f3185ef47533a7de8","slug":"list-of-doctors-will-be-posted-on-chc-phc-saharanpur-news-mrt5894223195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी, पीएचसी पर चस्पा होगी चिकित्सकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी, पीएचसी पर चस्पा होगी चिकित्सकों की सूची
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी के नोटिस बोर्ड पर वहां तैनात चिकित्सकों के नाम की सूची चस्पा होगी, जिस पर चिकित्सकों की उपस्थिति के समय का भी उल्लेख किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे की सीएचसी और पीएचसी पर आने वाले मरीजों को जानकारी रहे कि संबंधित सीएचसी या पीएचसी पर कौन चिकित्सक तैनात है और उसकी उपस्थिति का समय क्या है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लगातार राजकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण में पाई गई कमियों को देखते हुए अपर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से सभी जनपदों को पत्र जारी कर सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। महानिदेशक द्वारा 14 मई को जारी आदेश में सभी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों के नाम नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के आदेश दिए हैं, जिसमें उनका पद नाम और संबंधित सीएचसी या पीएचसी पर उपस्थिति का समय भी दर्ज करना होगा। जिससे मरीजों को पता हो कि संबंधित अस्पताल में कौन चिकित्सक तैनात है और वह कब से कब तक ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखते हैं। जनपद में 19 सीएचसी और 59 पीएचसी हैं। 59 पीएचसी में 19 पीएचसी शहरी और 40 पीएचसी ग्रामीण हैं। जिन पर अक्सर देखा गया है कि जनता को यही पता नहीं होता कि उनकी सीएचसी या पीएचसी पर कौन चिकित्सक तैनात है और वह किस समय उपस्थित मिलते हैं। ऐसे में महानिदेशक के आदेश व्यवस्था में सुधार लाने वाले हैं। महानिदेशक के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी सीएचसी और पीएचसी को आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएं
जनपद की सभी सरकारी अस्पतालों, जिनमें जिला अस्पताल तथा सभी सीएचसी, पीएचसी आदि शामिल हैं में मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के आदेश भी महानिदेशक ने जारी किए हैं। इसके लिए उन्होंने अस्पतालों में वाटर कूलर, वाटर फिल्टर आदि पूरी तरह दुरुस्त स्थिति में रखने को कहा है, जिससे मरीजों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन
जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों के नाम और उनकी उपस्थिति का समय नोटिस बोर्ड पर चस्पा रहता है, साथ ही पेयजल के लिए भी पहले से व्यवस्था है। यदि कहीं किसी प्रकार की लापरवाही है तो उसे दूर कर व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।