{"_id":"6412074f7d2dfa01a30fd9c4","slug":"list-of-candidates-pasted-on-the-notice-board-of-cooperative-societies-saharanpur-news-c-14-1-154816-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहकारी समितियों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा हुई प्रत्याशियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहकारी समितियों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा हुई प्रत्याशियों की सूची
Wed, 15 Mar 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
देवबंद में साधन सहकारी समिति के नोटिस बोर्ड पर चस्पा प्रत्याशियों की सूची
देवबंद। देवबंद ब्लाॅक की 12 सहकारी समितियों पर होने वाले चुनाव में संचालक पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की बुधवार का जांच की गई। जांच उपरांत सूची समितियों के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई।
देवबंद साधन सरकारी समिति के चुनाव अधिकारी क्षितिज परसवाल ने बताया कि संचालकों के 9 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें गुर्जरवाडा, लाल मस्जिद, बैरून कोटला और इंदरपुर में संचालकों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। अब पांच पदों के लिए 18 मार्च को मतदान होगा। इसी तरह बास्तम में छह, भायला में चार, कुरडी में दो पदों पर संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय है। रणखंडी, हाशिमपुरा, झबीरन व जडोदाजट्ट में भी जांच उपरांत सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। संवाद