फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   List of big defaulters ready, corporation will take action in August

बड़े बकाएदारों की सूची तैयार, अगस्त में कार्रवाई करेगा निगम

Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
List of big defaulters ready, corporation will take action in August
सहारनपुर। नगर निगम ने बड़े कर बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। उन्हें 31 जुलाई तक ऑनलाइन या फिर काउंटर पर कर जमा कराने को कहा गया है। ऑनलाइन जमा कराने पर 20 फीसदी छूट भी निगम दे रहा है, जो 31 जुलाई के बाद 15 फीसदी हो जाएगी। 31 जुलाई तक कर जमा नहीं कराने पर अगस्त माह में बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण कर को ऑनलाइन जमा कराने वाले बकायादारों को 20 प्रतिशत की छूट के लिए 31 जुलाई तक का समय है। 31 जुलाई के बाद ऑनलाइन कर जमा कराने पर छूट 15 प्रतिशत था काउंटर पर जमा कराने पर 10 प्रतिशत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। जिनके खिलाफ अगस्त माह में अभियान चलाया जाएगा। पहले नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद भी कर जमा नहीं कराने पर कार्रवाई होगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि जिन भवन स्वामियों तक किसी कारण से बिल नहीं पहुंचे हैं, वह निगम में काउंटर पर पहुंचकर अपना मकान नंबर बताकर बिल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed