फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Liquor scam: Assets worth Rs 48.99 crore of accused attached

Saharanpur News: शराब घोटाले में आरोपियों की 48.99 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Liquor scam: Assets worth Rs 48.99 crore of accused attached
सहारनपुर। टपरी शराब डिस्टलरी मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली जिले में आारेपियों की 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रणय अनेजा को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी का एमडी और मालिक हैं। वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में रह रहा है। आरोप है कि उसने एक संगठित गिरोह बनाकर शराब फैक्टरी में नियमों का उल्लंघन करते हुए एक ही बिल्टी पर दो बार वाहन निकाले और मानक से अधिक अवैध देसी शराब का निर्माण, परिवहन व विक्रय किया। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा किया और जीपीएस व सीसीटीवी जैसे निगरानी उपकरणों से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

करीब 11 महीनों में एक्साइज, जीएसटी और आयकर से जुड़ी अनियमितताओं के जरिए लगभग 35 करोड़ रुपये की एक्साइज चोरी की गई। मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले 1500 पेटी देसी शराब, एक ट्रक, सीपीयू और बारकोड स्कैनर बरामद किए थे। इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त आरिफ जमील ने छह मार्च 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान 14 अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बरेली जाकर मनोज जायसवाल, नीरज जायसवाल, अजय जायसवाल निवासी बरेली की 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed