फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Liquid fertilizer made from waste handed over to Municipal Corporation

Saharanpur News: कचरे से बनाई लिक्विड खाद नगर निगम को सौंपी

Wed, 19 Apr 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Liquid fertilizer made from waste handed over to Municipal Corporation
सहारनपुर। नगर निगम के सहयोगी एनजीओ द्वारा कूड़े से लिक्विड रूप में बनाई गई एक हजार लीटर खाद सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया स्वच्छता अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनेहरा कल के सहयोग से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर एमआरएफ सेंटरों पर लाया जा रहा है। जहां उसको अलग अलग किया जाता है। गीली खाद से जैविक खाद तैयार की जा रही है और बाकि कचरे को पुनर्चक्रण के लिए भेज रहा है। उन्होंने बताया कि गीले कचरे का जैविक उपचार कर उससे बनाई गई एक हजार लिक्विड खाद स्पेस सोसायटी द्वारा नगर निगम को दी गई है। इसका उपयोग गांधी पार्क के पौधों व क्यारियों के अलावा शहर के डिवाइडरों में लगाए गए पौधों में किया जाएगा।

निगम के अधिकारियों ने देखी सफाई व्यवस्था
सहारनपुर। महानगर से कूड़ाघरों को खत्म करने की दिशा में नगर निगम एक कदम और बढ़ाने जा रहा है। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अंबाला रोड स्थित ढोलीखाल के कूड़ाघर को खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था ना हो जाए, तब तक इस कूड़ाघर को व्यवस्थित किया जाए। उनके निर्देश पर अपर नगरयुक्त एसके तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव कुमार, सहायक अभियंता निर्माण अनुज ने ढोलीखाल कूड़ाघर का निरीक्षण किया। कूड़ाघर की दीवार ऊंची कराकर उसको टीनशेड से कवर कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही उसका गेट भी लगाया जाएगा, जिससे कचरा दिखाई ना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed