फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lil accidents took three lives

हादसों ने लील लीं तीन जिंदगी

Mon, 28 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lil accidents took three lives
थाने में हादसे की तहरीर देते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे दो चचेरे भाइयों की अज्ञात वाहन से कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पीछे रोडवेज बस में आ रहे मृतकों के परिजनों ने उन्हें पहचान कर पुलिस को सूचना दी। उनके परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनमें एक कार मिस्त्री तो दूसरा नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी था।
विज्ञापन


थानाभवन निवासी 36 वर्षीय राकेश पुत्र रहतूलाल अपने चचेरे भाई थाना भवन नगर पालिका में सफाईकर्मी 34 वर्षीय अनिल पुत्र हरि सिंह के साथ रामपुर मनिहारान में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम सात बजे वे बाइक से वापस लौट रहे थे। नानौता थाना क्षेत्र में जब वे खुडाना नहर पुल के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस हादसे को देख कर रुकी तो उसमें सवार मृतकों के परिजन सुनील और राहुल ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद हादसे की खबर घर पर और पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर उन्हें पीएम पर भिजवाया। परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। राकेश नानौता में कार मिस्त्री की दुकान करता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चे छोटे हैं। यही पारिवारिक स्थिति अनिल की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed