फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Like a god wearing celibacy fast

ब्रह्मचर्य व्रत धारण करने वाले देव के समान

Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Like a god wearing celibacy fast
सहारनपुर। दशलक्षण पर्व मंगलवार को उत्तम ब्रह्मचर्य के साथ संपन्न हो गया। जैन मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रावकों ने श्रीजी का अभिषेक कर शांतिधारा और प्रक्षाल पूजन किया। इसके साथ ही गजरथ महोत्सव की घोषणा की गई, जो इस बार चार नवंबर से होगा।
विज्ञापन

वीरनगर जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, मोहल्ला चौधरियान स्थित जैन मंदिर, मोहल्ला चंद्रनगर स्थित जैन मंदिर, मोहल्ला बड़तला यादगार व शोरमियान सहित सभी जैन मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। मनीष जैन ने श्री पार्श्वनाथ भगवान, अनिल जैन, अनुज जैन ने श्री महावीर स्वामी भगवान की मूलनायक मूर्ति, विपिन जैन, राजीव जैन ने शांतिधारा कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि आत्मा के स्वभाव और शक्ति को इंद्रियों के माध्यम से नहीं जाना जा सकता। सीए अनिल जैन ने कहा कि जो मानव ब्रह्मचर्य व्रत धारण करते हैं वह देव समान हो जाते हैं। अलग-अलग मंदिरों में हुई पूजा में समाज के संरक्षक राकेश जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, दीपक जैन, राजीव जैन, कमल जैन, रवि जैन, संजीव जैन, सुुखमाल जैन, अविनाश कुमार जैन, राजीव जैन, सनमय जैन शामिल रहे। इसके पश्चात देर शाम गजरथ महोत्सव को लेकर जैन फाटक में बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि कोरोना काल की वजह से सभी पर्व बड़ी सादगी के साथ आयोजित हुए। सरकार की गाइडलाइन और आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के द्वारा निर्देशों के हिसाब से कार्यक्रम हो पाए हैं। विपरीत परिस्थितियों में खुद को बचाते हुए ही जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की। गजरथ महोत्सव की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार गजरथ यात्रा पंचायती टोली आवास-विकास होगी, जो चार से नौ नवंबर तक चलेगी। सरकार की गाइडलाइन में कुछ परिवर्तन हुआ तो रथयात्रा धूमधाम संपन्न होगी। इस दौरान महामंत्री संजीव जैन, कोषाध्यक्ष अरूण जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन जैन, चौधरी दिनेश जैन, पाली जैन, जैन बाग के चौधरी राजीव जैन, उप चौधरी संदीप जैन, राजीव जैन, अनुज जैन ,पार्षद मान सिंह जैन, आशुतोष, राजा जैन, वैभव जैन, आशु जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed