फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Light sunshine gave relief, cold wave increased cold

हल्की धूप ने दी राहत, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Light sunshine gave relief, cold wave increased cold
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों के इंतजार के दौरान अलाव के सहारे कुली। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। छह दिन बाद जनपद में मंगलवार को हल्की धूप निकली, जिसने लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत देने का काम किया। साथ ही दिन भर चली शीत लहर के थपेड़ों ने लोगों को परेशान भी किया।
विज्ञापन

जनपद में बीत छह दिन से कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से धूप नहीं निकल पा रही है। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी काफी कम है, जिसकी वजह से ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार की सुबह भी मौसम में घना कोहरा रहा, लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे हल्की धूप निकल आई। धूप करीब चार बजे तक रही, लेकिन धूप के साथ ही शीतलहर चलने से लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। शाम चार बजे के बाद ठंड ने फिर से जोर पकड़ा। लोग सड़कों किनारे अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते नजर आए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सहारनपुर में शाम होते ही छाया कोहरा।

सहारनपुर में शाम होते ही छाया कोहरा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed