फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lift breaks down, pregnant women's breathing gets stuck while climbing stairs

जिला अस्पताल का हाल बेहाल: लिफ्ट खराब, सीढ़ियां चढ़ने में हांफ रही गर्भवती महिलाओं की सांसें

Sat, 23 Sep 2023 11:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

 सहारनपुर का जिला अस्पताल खुद ही बीमार है, यहां कई दिनों से लिफ्ट खराब है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। वे सीढ़ियां चढ़कर पैथोलॉजी लैब में जांच कराने जाने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
Lift breaks down, pregnant women's breathing gets stuck while climbing stairs
खराब पड़ी लिफ्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला महिला अस्पताल अव्यवस्थाओं के रोग से खुद बीमार है। यहां कई दिनों से लिफ्ट खराब है। जिससे महिलाओं को सीढ़ियां चढ़कर पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। इस कारण कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। नई बिल्डिंग में जांच से लेकर वार्ड, लेबर रूम की सुविधा है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बागपत शामली का करेंगे दौरा, मेरठ में बंद मकान मे चोरी

विज्ञापन

पीकू वार्ड और पैथोलॉजी तक पहुंचाने के लिए दो लिफ्ट तो लगी है, लेकिन वह पिछले कई दिनों से खराब है। ऐसे में तीमारदार प्रसूता और गर्भवती को कंधों के सहारे सीढ़ी चढ़ाकर ले जाने पर मजबूर हैं।

अक्सर सीढ़ी चढ़ते समय गर्भवती महिलाओं की सांसें अटकी रहती हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि महिला अस्पताल की लिफ्ट व्यवस्था अक्सर खराब रहती है।

लिफ्ट खराब होने की जानकारी है। हमने लिफ्ट को ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को लिखित तौर से अवगत करा दिया है। जल्द ही लिफ्ट को ठीक करा लिया जाएगा। जांच के लिए कलेक्शन सेंटर पुरानी बिल्डिंग में चल रहा है। - डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed