फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   West UP News Live: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya visit Baghpat Shamli today

West UP News: डिप्टी CM ने किया शामली-बागपत का दौरा, छात्र पर लाठी-डंडे व तमंचे की बट से हमला

Sun, 24 Sep 2023 01:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 01:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री आज शामली और बागपत का दौरा करने पहुंचे हैं। वह लोकसभा चुनाव को पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मूल मंत्र देंगे। वहीं डिप्टी सीमए के आगमन के लिए दोनों ही जिलाें में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पढ़ें आज की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya visit Baghpat Shamli today
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली पहुचे हैं, इसके बाद वह बागपत जाएंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर मंडल के शामली समेत तीनों जिले की पुलिस और पीएसी बल के एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। फिलहाल शामली में बारिश के बीच डिप्टी सीएम पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बागपत में सबसे पहले चमरावल रोड पर भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक लेकर मूलमंत्र देंगे। इसलिए ही जहां तक डिप्टी सीएम जाएंगे, वहां तक की सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। आगे हर कदम पर गड्ढे छोड़ दिए गए, जिससे आगे कई गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां हेलीकॉप्टर से दोपहर सवा दो बजे पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। वहां से वह भाजपा जिला कार्यालय जाएंगे और वहां एक घंटे तक बैठक करेंगे। उनकी बैठक में भाजपा के जिला से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक होगी, जिसमें वह जीत का मूलमंत्र देंगे और भाजपा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे पर जोर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में बदमाशों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नगदी व जेवरात लेकर फरार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पड़ोसी द्वारा सूचना मिलने पर मकान मलिक ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले वहाब पुत्र गुलफाम फल मंडी में आढ़त का काम करता है। वहाब ने बताया कि उसका परिवार थाना कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट पर रहता है। उसने कुछ दिन पूर्वी फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान बनाया है, जहां अपने बीवी बच्चों के साथ रहता है।

वहाब ने बताया कि वह अपने घर का ताला लगाकर अपने माता-पिता के पास अपने घर शाहपीर गेट गया था। शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने वहाब के मकान को खंगाला डाला।

सूचना पड़ोसी जमील ने सुबह फोन कर वहाब को दी सूचना मिलने के बाद वहाब मकान पर पहुंचा और मकान के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान तीतर भीतर पड़ा था, जिसे देखकर वहाब के होश उड़ गए।

वहीं सैफ के अंदर सोने का तीन तोले का सेट एक तोले की सोने की अंगूठी एक सोने की लॉन्ग वही 60 तोले की चांदी की पाजेब 20 की नगदी गयाब मिली। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल में जुटी है।

कॉलोनी में घूम रहे शूकर की डंडा मारा, मौत, शूकर पालकों से मारपीट

West UP News Live: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya visit Baghpat Shamli today
हंगामा करते शूकर पालक - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की डबल स्टोरी कॉलोनी में ममतेश पत्नी विकास का परिवार रहता है। परिवार शूकर पालन करते हैं। ममतेश के अनुसार शूकर सुबह के समय घूमते हैं।

प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी शूकर घूम रहे थे और घूमते हुए एम ब्लॉक कॉलोनी में चले गए। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने शूकर को भागने के लिए डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिस कारण शूकर की मौत हो गई।

शूकर बचाने के लिए ममतेश के बच्चे विवेक और चिराग पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ने दोनों के साथ मारपीट की। विवेक भी डंडा लगने से घायल हो गया। परिजनों व पड़ोसियों ने पहुंचकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

मुजफ्फरनगर में शाहपुर के जंगल में मिला 11 दिन से लापता युवक का शव

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला नयाजुपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक समीर का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल में मिला। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक समीर 12 सितंबर को ई रिक्शा लेकर लापता हो गया था तलाश करने के दौरान उसकी ई रिक्शा मिल गई थी तब पुलिस ने 13 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

शुक्रवार देर शाम शाहपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी दुर्गमपुर के जंगल में समीर का शव पड़ा मिला। शव जंगली जानवरों ने खाया हुआ था परिजनों ने शनिवार को पहुंचकर मृतक की पहचान की ।इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुजफ्फरनगर : सड़क हादसे में युवक की मौत 

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा व  कुरथल गांव के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक रजत मलिक (28) निवासी हसनपुर ,शामली घायल हो गया ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी पर ले गई। चिकित्सको ने उसे म्रत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया ।

स्कूल ड्राइवर ने महिला को मारी टक्कर, घायल
 
बागपत जनपद के बड़ौत में हिलवाडी-बड़का मार्ग पर शनिवार दोपहर में स्कूल ड्राइवर ने खेत में खाना लेकर जा रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। उधर, इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।

गोवंशीय पशुओं की टक्कर से ग्रामीण की मौत, हंगामा

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में सुबह की सैर के बाद वापस घर लौट रहे युवक को दो आवारा गोवंशीय पशुओं ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में युवक को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सालय में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कोतवाली और तहसील में प्रदर्शन किया। 

फैक्टरी में लगी भीषम आग, चार लोग झुलसे

शामली में शहर के कैराना रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायरों से तेल बनाने की फैक्टरी में शनिवार को भीषम आग लग गई। बतया गया कि आग की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए हैं। चारों की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड़ की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बागपत में 15 लोगों की तबीयत बिगड़ी

बागपत जनपद में शहर की माता कॉलोनी में शनिवार शाम को अचानक 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि बच्चे के जन्म पर खुशी में लड्डू बांटे गए थे, जिन्हें खाने से इन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

छात्र पर लाठी-डंडे व तमंचे की बट से हमला

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस दो निवासी मयंक पुत्र जतिन सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर वह हाईवे स्थित स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहा था। रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे और तमंचे की बट से भी हमला किया। इतना ही नहीं गोली मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान पीड़ित के कान, नाक व सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीरों को आता देख हमलावर फरार हो गए। 

सूचना पर परिजन छात्र को लेकर थाने पर पहुंचे, जहां पुलिस ने लविश, मयंक मोतला व अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed